आयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर

Badlapur Road Project: उल्हासनगर विधायक कुमार आयलानी के प्रयासों से म्हारल से अंबरनाथ के जावसई गांव तक प्रस्तावित सड़क निर्माण परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
kumar aylani mharal ambernath road project 200 crore approved
Mharal Ambernath road (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ambernath Connectivity: उल्हासनगर शहर से सटे म्हारल गांव से सीधे अंबरनाथ पश्चिम स्थित जावसई गांव के बीच सड़क बनाए जाने की मांग वर्षों से की जा रही थी, यह मांग अब पूरी हो गई है। उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण के लिए आवश्यक लगभग 200 करोड़ रुपए की निधी को मंजूरी मिल गई है।

जानकारी के अनुसार म्हारल, वरप और कांबा क्षेत्र पहले ग्रामीण स्वरूप के थे, लेकिन वर्तमान में इन क्षेत्रों में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में बहुमंजिला इमारतें, गृह परियोजनाएं और नई आवासीय बस्तियां विकसित हो रही हैं। इन क्षेत्रों के नागरिकों का अंबरनाथ और बदलापुर शहरों में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार तथा पारिवारिक कारणों से घनिष्ठ संबंध होने के कारण दैनिक आवागमन में लगातार वृद्धि हो रही है।

उल्हासनगर होकर लंबा चक्कर

वर्तमान में म्हारल-वरप-कांबा क्षेत्र से अंबरनाथ और बदलापुर जाने के लिए नागरिकों को उल्हासनगर होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके कारण लोगों का डेढ़ से 2 घंटे तक का समय यात्रा में व्यर्थ हो जाता है। यह स्थिति नागरिकों के लिए अत्यंत असुविधाजनक और कष्टदायक साबित हो रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए म्हारलपाडा स्थित मयुरेश्वर शॉप परिसर से जावसई गांव, अंबरनाथ (पश्चिम) तक प्रस्तावित 24 मीटर चौड़े विकास आराखड़ा (डीपी) सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

सुरक्षित और सुगम संपर्क मार्ग

विधायक कुमार आयलानी के निजी सचिव उमेश सोनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क को बनाए जाने के लिए विधायक कुमार आयलानी द्वारा मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अजितदादा पवार, एवं सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले से पिछले दो साल से मांग कर रहे थे उस मांग को लेकर राज्य सरकार द्वारा इस सड़क को निधी की मंजुरी दी गयी। इस सड़क के निर्माण से म्हारल, वरप और कांबा क्षेत्र के नागरिकों को अंबरनाथ और बदलापुर तक सीधा, सुरक्षित और सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।

इससे यात्रा का समय काफी कम होगा, यातायात जाम में राहत मिलेगी तथा पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति प्राप्त होगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद म्हारल, वरप और कांबा क्षेत्र के नागरिकों को मुरबाड, टिटवाला, गोवेली, अंबरनाथ मार्ग होते हुए बदलापुर तथा नवी मुंबई तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com