- Hindi News »
- West Bengal »
- Suvendu Adhikari Calls For Adequate Notice Before Demolition Of Illegal Structures
CM Suvendu ने दिखाई दरियादिली, कहा- अवैध निर्माण को गिराने से पहले प्रभावित परिवारों को मिले पर्याप्त समय
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Suvendu Adhikari Bulldozer Action: अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि ध्वस्तीकरण से पहले उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए।

सुवेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Suvendu Adhikari Action Against Illegal Construction: पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पद संभालने के बाद से ही एक्शन मोड में है। सीएम बनने के बाद से ही राज्य में जनहित के कई कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर सीएम सुवेंदु ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को जमकर लताड़ लगाई और नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पहले संबंधित परिवारों और निवासियों को पर्याप्त समय दिया जाए।
नगर निगम की कार्रवाई पर जताया असंतोष
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुवेंदु ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी), अलीपुर क्षेत्र के बरो-9 के अधिकारियों के साथ शनिवार को एक बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम सुवेंदु अधिकारी ने केएमसी द्वारा की गई बुलडोज़र कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया।
कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का आदेश
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुवेंदु ने मुख्य रूप से तिलजाला और टॉपसिया क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के संबंध में नोटिस जारी करने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बारे में सवाल उठाए थे। उन्होंने आदेश दिया कि संबंधित परिवारों और निवासियों को घर खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
CM सुवेंदु ने बदला डीप-सी पोर्ट का स्थान, अब यहां बनेगा बंदरगाह; कोलकाता में वॉटर मेट्रो का किया ऐलान
सुविधा के हिसाब से नहीं निभती राजनीति, जनता का भरोसा निभाना पड़ता है: अग्निमित्रा पॉल
देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा… CM सुवेंदु का विपक्ष को दोटूक, बोले- यह सनातन संस्कृति
मर जाऊंगी पर…ममता बनर्जी के धरने को लेकर बवाल, कोलकाता पुलिस ने नहीं दी परमिशन, बोली- वहीं करूंगी प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- ‘इंतजार करें, हम दो दिन में…’, अन्नामलाई के बयान ने बढ़ाई BJP की धड़कनें, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
महानिदेशक उज्ज्वल सरकार से भी मांगा स्पष्टीकरण
संबंधित परिवारों और निवासियों ने आरोप लगाया कि बुलडोज़र एक्शन से पहले उन्हें घर खाली करने के लिए बहुत कम समय दिया जाता है। कोलकाता नगर निगम ने बहुत कम समय में ही तोड़फोड़ का काम शुरू कर दिया था। केएमसी सूत्रों के मुताबिक, भवन विभाग के महानिदेशक उज्ज्वल सरकार से भी सीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
हाईकोर्ट ने विध्वंस नोटिस पर लगाई अंतरिम रोक
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विध्वंस नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायालय ने कहा कि भले ही कोई निर्माण अवैध हो, उसे ध्वस्त करने से पहले एक विशेष कानूनी प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी है। अदालत ने कहा कि प्रशासन को संबंधित पक्षों को उचित सूचना देकर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका देना चाहिए। नगर निगम कानूनी रूप से निर्धारित समय दिए बिना एकतरफा कार्रवाई नहीं कर सकता है।
अवैध निर्माण पर निगरानी के निर्देश
सीएम सुवेंदु ने बैठक में यह स्पष्ट कहा कि सरकार को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ऐसी कार्रवाई कानून और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि परिवारों को बेदखल करना हमारा उद्देश्य नही है, बल्कि हमारा उद्देश्य पर्याप्त समय देकर अतिक्रमण हटाना है। साथ ही सीएम ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Suvendu adhikari calls for adequate notice before demolition of illegal structures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














