-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Cabinet Expansion Suvendu Adhikari Government 35 Mlas Take Oath As Ministers
शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल में नए युग की हुई शुरुआत! सुवेंदु कैबिनेट में इन 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- Written By: अक्षय साहू
Suvendu Adhikari Government Ministers:पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल आर एन रवि ने जगन्नाथ चट्टोपाध्याय सहित 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

पश्चिम बंगाल सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में आज सुवेंदु अधिकारी सरकार का पहला मंत्रीमंडल विस्तार हो रहा है। इसके तहत आज 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष, मालती रावा रॉय, स्वपन दासगुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट विस्तार समारोह के लिए कोलकाता के लोक भवन में मौजूद हैं। आज 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। (सोर्स: PWD IT डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/Jlu8p4WlfE — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2026
जानकारी के मुताबिक, इन विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ ही इनके मंत्रालायों की घोषणा भी आज ही कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण से पहले इस बात को लेकर काफी गहमा-गहमी थी कि सुवेंदु अपने मंत्री मंडल में किन विधायकों को जगह देंगे। क्योंकि बीजेपी ने इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी थी।
पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा बने मंत्री
सोमवार को शपथ ग्रहण की शुरुआत होते ही सबसे पहले अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद दूसरे राउंड में दीपक बर्मन, मनोज उरांव, और गौरी शंकर घोष ने शपथ ली। लेकिन लोगों का ध्यान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने अपनी ओर खींचा।
West Bengal Cabinet: BJP MLAs Joyel Murmu, Ashok Dinda, Anandamoy Burman, Santanu Pramanik, Purnima Chakraborty, Umesh Rai sworn in as ministers in Suvendu Adhikari cabinet. pic.twitter.com/f5lMfWlWsv — News Arena India (@NewsArenaIndia) June 1, 2026
डिंडा ने तीसरे राउंड में स्वपन दासगुप्ता, दुध कुमार मंडल, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी अशोक डिंडा को खेल मंत्रालय की कमान सौंप सकते हैं। हालांकि इसे अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
बंगाल में 41 हुई मंत्रियों की संख्या
इन 35 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है। क्योंकि किसी भी राज्य के मंत्रियों की संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 फीसद तक हो सकती है ऐसे में अब सुवेंदु कैबिनेट में केवल तीन मंत्रियों को ही और शामिल किया जानें की संभावना बचती है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: बागी सुर उठते ही नरोत्तम मिश्रा को साधने में जुटी भाजपा, सौंपी चुनाव संचालन समिति की कमान
ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी
अभी हारी नहीं हूं…जब तक आपका अंत न देख लूं, जिंदा रहूंगी मैं; BJP के खिलाफ ममता बनर्जी ने फिर भरीं हुंकार
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: BJP MLAs ने कैबिनेट मिनिस्टर/MoS /MoS (इंडिपेंडेंट चार्ज) के तौर पर शपथ ली 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 3 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली कैबिनेट मंत्री: पश्चिम बंगाल सरकार
1) दीपक बर्मन
2) तपस रॉय
3) डॉ. शंकर… pic.twitter.com/rwnE4LNzBu — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2026
इससे पहले विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद 9 मई को भाजपा सरकार के छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे।
यह भी पढ़ें- सांसद को शोभा नहीं देता… कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस बार भाजपा ने न सिर्फ 15 साल से राज्य की सत्ता में काबिज टीएमसी की ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेका बल्कि प्रचण बहुत हासिल करते हुए बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाई है।
West bengal cabinet expansion suvendu adhikari government 35 mlas take oath as ministers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिलकिसगंज CHC में नवजात की मौत: डॉक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण नहीं मिल सका इलाज, BMO ने दिए जांच के आदेश
Jul 17, 2026 | 09:42 AMUkraine New PM: जेलेंस्की ने किया नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सेरगी कोरेत्स्की बने यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री
Jul 17, 2026 | 09:37 AM‘रैंचो’ की असली कहानी पर आमिर खान का खुलासा, बोले- उम्मीद है सोनम वांगचुक जल्द अनशन खत्म करेंगे
Jul 17, 2026 | 09:32 AMUS की कार्रवाई का ईरान ने दिया करारा जवाब, बहरीन-कुवैत पर ताबड़तोड़ हवाई हमले; खाड़ी देशों में मचा हड़कंप
Jul 17, 2026 | 09:32 AMWeather Update: 11 घंटे में 12 राज्यों पर बारिश का बड़ा खतरा, IMD ने जारी किया तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
Jul 17, 2026 | 09:27 AMअमृत भारत स्टेशन योजना: PM मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत
Jul 17, 2026 | 09:26 AMठाणे मनपा का नया डिजिटल पोर्टल: कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, वायु प्रदूषण और डंपिंग पर लगेगी लगाम
Jul 17, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














