- Hindi News »
- West Bengal »
- Supreme Court Strict Instructions To Mamata Banerjee Pay 25 Percent Da To Employees
SC का सख्त निर्देश, 3 महीने में चुकाएं सारा बकाया; ममता सरकार को अब देना होगा 25% DA, बंगाल के कर्मचारियों की मौज
बंगाल सरकार को निर्देश दिया गया कि वह तीन महीने के अंदर राज्य सरकार के कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते (DA) का 25 प्रतीशत भुगतान करे। यह आदेश जस्टिस संजय करोल और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ द्वारा जारी किया गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

ममता बनर्जी, फोटो - सोशल मीडिया
कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा निर्देश दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 25 फीसदी महंगाई भत्ता यानी DA देने का निर्देश दिया है। बंगाल सरकार को निर्देश दिया गया कि वह तीन महीने के अंदर राज्य सरकार के कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते (DA) का 25 प्रतीशत भुगतान करे। बता दें, यह आदेश जस्टिस संजय करोल और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ द्वारा जारी किया गया है।
दरअसल, जस्टिस संजय करोल और संदीप मेहता की पीठ ने अंतरिम आदेश जारी कर पश्चिम बंगाल सरकार को तीन महीने के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई अगस्त में तय की गई है। पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल अपने राज्य बजट भाषण के दौरान 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके बाद बंगाल सरकार के कर्मचारियों को 18 प्रतिशत डीए मिलन शुरू हो गया।
जानें पूरा मामला
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राज्य सरकार के कर्मचारियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राज्य सरकार के कर्मचारियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट में मामला दायर कर केंद्र सरकार की दर के बराबर डीए और लंबित डीए के भुगतान की मांग की। 20 मई 2022 को हाईकोर्ट ने राज्य को केंद्रीय दर के बराबर 31 फीसदी डीए देने का आदेश दिया था। मौजूदास समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 फीसदी डीए मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- बराबरी का एक रास्ता अब UCC….
पुणे पोर्शे केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! नाबालिग आरोपी के पिता को विशाल अग्रवाल को दी जमानत
कोविड वैक्सीन से नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब केंद्र को बनानी होगी मुआवजा नीति
ममता का मास्टरस्ट्रोक: चुनाव से पहले कानून मंत्रालय अपने पास लिया, आखिर क्या है ‘दीदी’ का मेगा प्लान?
हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार ने नवंबर 2022 में अपील दायर कर इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ मौकों पर डीए बढ़ोतरी की घोषणा की है, पर ध्यान देने वाली बात यह है कि वे केंद्रीय दरों से मेल नहीं खाते हैं और 37 फीसदी का अंतर अभी भी कायम है।
जातीय जनगणना पर सियासी तकरार, बिहार चुनाव 2025 में कौन बनेगा किंगमेकर?
डीए का मामला 28 नवंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और एक दिसंबर 2024 से अब तक 18 बार सुनवाई टल चुकी है। शुक्रवार, 16 मई को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले में कोई त्रुटि नहीं है। राज्य सरकार को लंबित डीए का 25 फीसदी भुगतान करने को कहा गया है, बाकी अगली सुनवाई में भुगतान किया जाएगा।
Supreme court strict instructions to mamata banerjee pay 25 percent da to employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में शर्मनाक वारदात! भिवंडी में मानसिक रूप से अक्षम मासूम से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Mar 10, 2026 | 03:06 PMसोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
Mar 10, 2026 | 03:01 PMविपक्ष का ‘स्पीकर’ पर स्ट्राइक, 50 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट; संसद में मचा भारी हंगामा
Mar 10, 2026 | 02:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
Mar 10, 2026 | 02:57 PMपिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 10, 2026 | 02:57 PMसबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 02:55 PMविदेश में ड्राइविंग के लिए बढ़ी इंटरनेशनल लाइसेंस की मांग, वर्धा में छह साल में 163 लोगों ने बनवाया
Mar 10, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














