- Hindi News »
- West Bengal »
- Mutton Biryani And Basanti Pulao To Be Served To Prisoners In Bengal During Durga Puja
कैदियों पर मेहरबान हुई बंगाल सरकार, दुर्गा पूजा में कैदियों को परोसे जाएंगे ये खास व्यंजन, मेन्यू में किए बदलाव
- Written By: रीना पंवार
दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर बंगाल की जेलों के मेन्यू में बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव के तहत उत्सव के दौरान कैदियों को दिन और रात के खाने में विभिन्न प्रकार के बंगाली व्यंजन परोसे जाएंगे।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
कोलकाता : दुर्गा पूजा की पूरे देश समेत बंगाल में खास धूम रहती है। यह त्योहार यहां बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। इस खास मौके को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान कैदियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए और उन्हें घर जैसा एहसास देने के लिए खास पहल की है। इसके तहत जेल के अधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान कैदियों को दिए जाने वाले खाने के मेन्यू में काफी बदलाव किए हैं।
इस खास और बड़े उत्सव के मौके पर राज्य की जेलों में बंद कैदी खुद को वंचित महसूस न करें इसके लिए जेलों के मेन्यू में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत कैदियों को मटन बिरयानी, बसंती पुलाव और कई अन्य बंगाली व्यंजन परोसने की योजना बनाई गई है।
9-12 अक्टूबर तक मेन्यू में रहेगा बदलाव
इस योजना को लेकर जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दोषी और विचाराधीन, दोनों तरह के कैदियों के लिए दोपहर तथा रात के खाने की बदली गई सूची नौ अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर यानी दशमी तक प्रभावी रहेगी। हर त्योहार के दौरान राज्य की जेलों में बंद कैदियों के ओर से अच्छे खाने को लेकर अनुरोध भी किये जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, ” इस साल हमने नई व्यंजन सूची बनाई है और हमें उम्मीद है कि इससे उनके चेहरों पर मुस्कान आएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से इसे कैदियों में सुधार के लिए एक बहुत ही सकारात्मक कदम मानता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आगजनी और पथराव से फैला तनाव, DCP समेत कई घायल
देशभर में आज महाअष्टमी की धूम, माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
बांग्लादेश में जंग का मैदान बना हिंन्दू मंदिर, भारी सुरक्षा के बीच भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा
परोसे जाएंगे ये व्यंजन
उत्सव के दौरान नए मेन्यू में दिए जाने वाले व्यंजनों में माछेर माथा दिए पुई शाक, माछेर माथा दिए दाल, लूची-चोलर दाल (पूड़ी और बंगाली चना दाल), पायेश (बंगाली दलिया), चिकन करी, मटन बिरयानी, रायता और बसंती पुलाव (पीला पुलाव) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि कैदियों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए सभी को मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाएगा। कैदियों को खुद ही भोजन चुनने के लिए कहा जाएगा। गौरतलब है कि राज्य के 59 सुधार गृहों में वर्तमान में कुल मिलाकर 26,994 पुरुष और 1,778 महिलाएं बंद हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान व्यंजन सूची में यह बदलाव सभी सुधार गृहों में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद अभियान किया खत्म, मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
बता दें कि शहर के सुधार गृहों में से एक, प्रेसीडेंसी जेल में फिलहाल पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी और ज्योति प्रिया मल्लिक तथा आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष भी बंद हैं। पार्थ चटर्जी पर स्कूल भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप है, जबकि मल्लिक पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता का आरोप है। वहीं संदीप घोष पर आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने तथा वित्तीय घोटाले का आरोप है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mutton biryani and basanti pulao to be served to prisoners in bengal during durga puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














