- Hindi News »
- World »
- Durga Temple Bangladesh Devotees Pray Amid Tight Security
बांग्लादेश में जंग का मैदान बना हिंन्दू मंदिर, भारी सुरक्षा के बीच भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा
- Written By: अक्षय साहू
Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने भव्य दुर्गा पूजा का आरंभ किया। सुरक्षा के लिए दो लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पूजा मंडपों की संख्या बढ़ी, मामूली बाधाओं को तुरंत नियंत्रित किया।

भारी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश में दुर्गा पूजा शुरू (फोटो- सोशल मीडिया)
Durga Puja in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने रविवार को मुख्य दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत की। अधिकारियों ने ‘बाधा उत्पन्न करने की मामूली घटनाओं’ के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में दो लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया। ढाका स्थित ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दुर्गा पूजा का आरंभ भव्य तरीके से हुआ। मंदिर परिसर में ढोल की थाप, शंख, मंदिर की घंटियों और उलगुलान (हर्षध्वनि) की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।
जानकारी के मुताबिकस, महाषष्ठी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खोले गये और इसी के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत हो गई। बांग्लादेश पूजा महोत्सव परिषद के अध्यक्ष बासुदेव धर ने बताया कि, “हमें उम्मीद है कि इस साल पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। हम सरकार द्वारा दी गई सहायता और सुरक्षा व्यवस्था से खुश हैं।”
बाधा उत्पन्न करने की गई कोशिश
उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल देश भर में पूजा मंडपों की संख्या में वृद्धि हुई है। धर ने बताया कि अब तक परिषद को 11 जगहों से ‘बाधा उत्पन्न करने की मामूली घटनाओं’ की सूचना मिली हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष 33,350 मंडपों या अस्थायी रूप से सजाए गए पंडालों में दुर्गापूजा मनाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संबाद संस्था (बीएसएस) के मुताबिक, गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एम जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि पूजा सुरक्षा के लिए लगभग अर्धसैनिक पुलिस बल के दो लाख कर्मियों और अर्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के 15,000 से अधिक कर्मियों की 430 प्लाटून तैनात की गई हैं। उन्होंने रविवार को बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: दो साल जिंदगी और फिर मौत…चीन के पूर्व मंत्री को अजीबोगरीब सजा, जानिए क्या है पूरा मामला
हम सब एक परिवार: पुलिस मुख्यालय
चौधरी ने कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की ‘फासीवादी सरकार के सहयोगियों’ द्वारा पूजा के बारे में फैलाई गई अफवाहें या गलत सूचनाएं भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं और उन्होंने मीडिया से ऐसी किसी भी गलत सूचना को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम सब एक परिवार का हिस्सा है। इससे पहले 16 सितंबर को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दर्शन किया था।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Durga temple bangladesh devotees pray amid tight security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













