-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Malda Rally Pm Modi Slams Tmc Alleges Misuse Of Central Funds Targets Mamata Banerjee
TMC लूट लेती है केंद्र से भेजा पैसा…ममता पर PM मोदी का निर्मम प्रहार, बोले- पत्थरदिल सरकार को हटाना जरूरी
- Written By: अभिषेक सिंह
PM Narendra Modi in Malda: पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी सरकार बहुत क्रूर और बेरहम है। वे केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे को लूट रहे हैं।

मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi in West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी सरकार बहुत क्रूर और बेरहम है। वे केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे को लूट रहे हैं। टीएमसी के लोग बंगाल में मेरे गरीब भाइयों और बहनों के दुश्मन बन गए हैं।
आयुष्मान भारत योजना के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि टीएमसी के लोगों को आपकी तकलीफों की कोई परवाह नहीं है। वे अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं। मैं चाहता हूं कि बंगाल के गरीब लोगों को भी देश के बाकी हिस्सों की तरह 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले, लेकिन यह योजना यहां लागू नहीं की गई है। बंगाल से ऐसी पत्थरदिल सरकार को हटाना बहुत ज़रूरी है।
मालदा में क्या कुछ बोले पीएम मोदी?
पीएम ने कहा कि हमारा देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है। इसलिए पूर्वी भारत का विकास बहुत ज़रूरी है। पूर्वी भारत दशकों तक नफरत फैलाने वालों के कब्जे में था। बीजेपी ने पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों से आजाद कराया है। पूर्वी भारत के लोगों को बीजेपी पर भरोसा है। उनका विश्वास बीजेपी के साथ है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब फतह के लिए BJP का महा-प्लान! अमृतसर से लुधियाना तक 3 दिन के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन
मोदी सरकार दे रही है ₹3 लाख का लोन, न कोई गारंटी और न भारी ब्याज; फटाफट चेक करें पूरी डिटेल
कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल! अभिषेक बनर्जी के आने से पहले भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, देखें VIDEO
पत्थरदिल सरकार हटाना जरूरी: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों को आपकी तकलीफों की कोई परवाह नहीं है। वे अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं। मैं चाहता हूं कि बंगाल के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले, और आयुष्मान भारत योजना यहां लागू हो। बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां इस योजना को लागू नहीं होने दिया गया है। बंगाल से ऐसी निर्दयी और पत्थरदिल सरकार को हटाना बहुत ज़रूरी है।
TMC stands exposed as a party of corruption, appeasement and violence. West Bengal needs a BJP government that prioritises development and people’s welfare. Addressing a massive rally in Malda.@BJP4Bengal
https://t.co/0J3v9ppj4k — Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2026
बिहार फतेह, अब बंगाल की बारी: मोदी
बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी है। इसका मतलब है कि बंगाल के चारों ओर हर दिशा में बीजेपी की सरकार है जो सुशासन दे रही है। अब बंगाल की बारी है। इसीलिए बिहार चुनाव में जीत के बाद मैंने कहा था कि मां गंगा के आशीर्वाद से अब बंगाल में भी विकास की नदी बहेगी। बीजेपी यह करके दिखाएगी।
टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमला
उन्होंने आगे कहा कि आप मुझसे बेहतर जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ राहत का काम कैसे किया गया। मैं मालदा में बाढ़ राहत पर कैग की रिपोर्ट देख रहा था। बाढ़ राहत का पैसा टीएमसी के चहेतों के खातों में 40 बार भेजा गया। जिन्हें इसका हक नहीं था, उन्हें लाखों रुपये मिले। जो असल में प्रभावित थे, उन्हें कुछ नहीं मिला। जैसे ही बीजेपी सरकार बनेगी, टीएमसी के ऐसे सभी भ्रष्ट काम बंद कर दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव विजय का जिक्र
कल महाराष्ट्र में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली। खास तौर पर बीजेपी ने पहली बार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रिकॉर्ड जीत हासिल की। यहां तक कि जिन इलाकों में बीजेपी के लिए चुनाव जीतना कभी नामुमकिन माना जाता था, वहां भी पार्टी को अब ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह दिखाता है कि देश के वोटर, जिनमें जेनरेशन Z भी शामिल है, बीजेपी के डेवलपमेंट मॉडल पर कितना भरोसा करते हैं।
पश्चिम बंगाल को दी करोड़ों की सौगात
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात की और ट्रेन के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बातचीत की।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या
इसके अलावा पीएम ने पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने वर्चुअली चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें उत्तरी बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार को भारत के दूसरे हिस्सों से जोड़ेंगी।
Malda rally pm modi slams tmc alleges misuse of central funds targets mamata banerjee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवांए
Jun 20, 2026 | 08:00 AMFather’s Day Quotes: हर भारतीय पिता के 7 आइकॉनिक डायलॉग, जो हर घर में सुनने को मिलते हैं
Jun 20, 2026 | 08:00 AMFIFA World Cup: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले राउंड में पहुंचा अमेरिका, विश्व कप में दबदबा कायम
Jun 20, 2026 | 07:54 AMदिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
Jun 20, 2026 | 07:52 AMलंदन में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 50 घायल, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो
Jun 20, 2026 | 07:45 AMठाकरे गुट के 14 विधायक भी छोड़ सकते हैं साथ? संतोष बांगर के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Jun 20, 2026 | 07:42 AMसोशल मीडिया पर चाकूबाजी का स्टंट पड़ा भारी, वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
Jun 20, 2026 | 07:41 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














