-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Kolkata Airport Clash Tmc Bjp Workers Scuffle Abhishek Banerjee
कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल! अभिषेक बनर्जी के आने से पहले भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
BJP-TMC Clash: कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी बवाल और हाथापाई हुई। पुलिस ने सुरक्षा के बीच अभिषेक बनर्जी को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल (Image- Screen Capture/IANS)
Kolkata Airport BJP-TMC Clash: कोलकाता एयरपोर्ट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले राजनीतिक समर्थकों के बीच जमकर बवाल हो गया। एयरपोर्ट के अराइवल एरिया के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी दिल्ली से कोलकाता पहुंचने वाले थे। उनके स्वागत और विरोध को लेकर एयरपोर्ट परिसर के बाहर दोनों दलों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।
अंडे फेंकने की आशंका को लेकर विवाद
टीएमसी समर्थकों का आरोप था कि बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी के एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने और उन पर अंडे फेंकने की तैयारी से वहां एकत्र हुए थे। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव
कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
Coal Smuggling: ED का बड़ा एक्शन, आसनसोल से भ्रष्ट ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आने से पहले एयरपोर्ट पर TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। उनके साथ समर्थक और स्थानीय लोग भी थे, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और तनाव बढ़ गया। pic.twitter.com/hqy2ZKbBsg — IANS Hindi (@IANSKhabar) June 19, 2026
पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में अचानक बढ़े तनाव और अफरा-तफरी को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों गुटों को अलग किया और हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
यह भी पढ़ें- कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अभिषेक बनर्जी सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट से बाहर निकल गए। बताया गया कि जिस स्थान पर दोनों दलों के समर्थकों के बीच हंगामा चल रहा था, वहां से अलग एक अन्य एग्जिट गेट का इस्तेमाल कर उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी में उनकी आवाजाही को सुरक्षित बनाया गया।
Kolkata airport clash tmc bjp workers scuffle abhishek banerjee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर, जानें कबतक कर सकेंगे आवेदन…
Jun 19, 2026 | 10:32 PM‘मैं डॉक्टर नहीं, लेकिन ऑपरेशन करता रहता हूं…’ एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी और उद्धव गुट को आड़े हाथों लिया
Jun 19, 2026 | 10:31 PMRTO से बचने के चक्कर में सड़क पर गिराए पत्थर! ओवरलोड डंपर ने लगाया जाम, पुलिस ने फावड़ा उठाकर साफ किया
Jun 19, 2026 | 10:28 PMकोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल! अभिषेक बनर्जी के आने से पहले भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, देखें VIDEO
Jun 19, 2026 | 10:28 PM‘राख’ में विलेन बने आकाश मखीजा ने जीता दर्शकों का दिल, पत्नी भी किरदार देखकर हुईं भावुक
Jun 19, 2026 | 10:22 PMराम मंदिर चढ़ावा घटा…जिम्मेदारों की संपत्ति बढ़ी, योगी का चंपत राय से किनारा तो डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP!
Jun 19, 2026 | 10:20 PMअनूपपुर में EOW का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते PHE के कार्यपालन यंत्री ट्रैप; जानें पूरा मामला
Jun 19, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














