दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

Delhi Shahdara Fire: दिल्ली के शहादरा के बिहारी कॉलोनी में एक घर में भयंकर आग लग गई है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
delhi shahadara fire
शहादरा के घर में आग (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Delhi Bihari Colony Fire: दिल्ली में एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है। शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में की गली नंबर 7 में एक घर में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि शाहदरा की बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में एक घर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर DFS की 6 गाड़ियां भेजी गईं।

दमकल विभाग लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटा हुआ है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।

फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, "हमें सुबह 4.50-4.51 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम यहां पहुंचे, तो पता चला कि यह इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है। यहां रॉड काटने में काफी समय लगा।  हमने पूरी कोशिश की और आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने में हमें एक घंटा लगा।"

गोदाम में लगा था लॉक

फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी वह इलेक्ट्रिकल सामान के भंडारण के लिए इस्तेमाल होता था और घटना के समय वह बंद (लॉक) था। जब टीम मौके पर पहुंची तो गेट बंद था और अंदर इलेक्ट्रिकल सामग्री रखी हुई थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। इसके लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है, जो इलाके में अन्य स्थानों पर जांच करेंगे।

शुक्रवार को नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

इससे पहले शुक्रवार को दो अन्य स्थानों पर आग हादसों के बाद सामने आई है। जिसमें पहला द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी, जबकि दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लकड़ी के फर्नीचर शोरूम में हुई थी।

दमकल विभाग ने बताया था कि नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग लगभग 300 वर्ग गज में फैले एक टिन-शेड ढांचे में थी। सुबह लगभग 3:30 बजे सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर बिना किसी हताहत के काबू पा लिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com