मोदी सरकार दे रही है ₹3 लाख का लोन, न कोई गारंटी और न भारी ब्याज; फटाफट चेक करें पूरी डिटेल

PM Vishwakarma Scheme: पीएम विश्वकर्मा योजना में पात्र शिल्पकारों और कारीगनों को बिना किसी गांरटी के 3 लाख रुपये तक लोन आसानी से मिल जाता है। इस योजना के तहत दो चरणों में लोन का लाभ दिया जाता है।
pm vishwakarma shceme
पीएम विश्वकर्मा योजना, (AI जेनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

PM Vishwakarma Scheme Benefit: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई ऐसी योजनाएं शुरू की है, जिसके जरिए लोन देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम विश्वकर्मा योजना। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत कारीगरों को 3 लाख रुपये तक का लोन मिल रहा है, वो भी बिना किसी गारंटी। इस योजना की सबसे अच्छी चीज है ब्याज दर, क्योंकि लाभार्थियों को सिर्फ 5 प्रतिशत का ब्याज देना होता है, जबकि शेष ब्याज पर सरकार बैंकों को अनुदान के रूप में खुद चुकाती है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना में कुल 18 पारंपरिक व्यापार को शामिल किया गया है। इनमें कार्पेंटर (सुतार/बढ़ई), लोहार, नाव निर्माता, कवच निर्माता, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला भी शामिल है। सुनार, मूर्तिकार (पत्थर तराशने वाला, मिट्टी के बर्तन बनाने वाला (कुम्हार) और मोची/ जूते बनाने वाले को भी शामिल किया गया है। वहीं, टोकरी/ चटाई/ झाड़ू बनाने वाले/ जूट बुनकर, राजमिस्त्री, नाई, माला बनाने वाला (मालाकार) और कपड़े धोने वाला (धोबी) को भी योजना के दायरे में लाया गया है। टेलर (दर्जी), मछली पकड़ने का जाल निर्माता और पारंपरिक गुड़िया और खिलौना निर्माता भी योजना में शामिल हैं।

बिना गारंटी 3 लाख तक लोन

पीएम विश्वकर्मा योजना की मदद से पात्र शिल्पकारों और कारीगनों को बिना किसी गांरटी के 3 लाख रुपये तक लोन आसानी से मिल जाता है। इस योजना के तहत दो चरणों में लोन का लाभ दिया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के शुरुआती चरण में लाभार्थी को 18 महीने के समय के लिए 1 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। इसके बाद, योजना के दूसरे चरण में 30 महीने की अवधि के लिए लोन की सुविधा दी जाती है। इस बार लाभार्थी को 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त लोन दिया जाता है। इस लोन पर लाभार्थी को केवल 5 फीसदी सालाना ब्याज देना होता है जबकि शेष ब्याज अनुदान के रूप में केंद्र सरकार बैंकों को चुकाती है।

पीएम विश्वकर्मा के अन्य फायदे

पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजिकृत कारीगरों को सरकार की ओर से पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और पहचान पत्र जारी किया जाता है, जिससे उन्हें आधिकारिक पहचान मिलती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चिह्नित ट्रेनिंग सेंटरों में उनको स्किल अपग्रेडेशन की भी सुविधा दी जाती है। इसके अलावा सरकार की ओर से आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए इस योजना के लाभार्थियों को 15,000 रुपये तक का टूलकिट प्रोत्साहन ई-वाउचर भी दिया जाता है।

आवेदन के लिए योग्यता

अगर कोई भी कारीगर या शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसके लिए कुछ योग्यताएं रखी गई हैं। इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह किसी पारंपरिक व्यवसाय में स्वरोजगार कर रहा हो। आवेदन केवल पीएम विश्वकर्मा के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com