-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Kolkata Taratala Warehouse Collapse Cm Suvendu Adhikari Sskm Hospital Visit 3 Arrests
कोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
- Written By: प्रिया जैस
Kolkata Taratala Warehouse Arrests: तारातला हादसे पर बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने बिल्डिंग सुपरवाइजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी SSKM अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले।

कोलकाता तारातला हादसा (सौजन्य-IANS)
CM Suvendu Adhikari SSKM Hospital Visit: कोलकाता के तरातला गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है जबकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने SSKM अस्पताल का दौरा किया और तारातला में गोदाम शेड गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। अभी तक 21 लोगों को बचाया जा चुका है और घायलों का इलाज किया जा रहा हैं।
SSKM अस्पताल का दौरा करने के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 5 लोगों की मौत हुई है, 20 घायल हैं, ज्यादातर मजदूर बिहार से थे। हमारी प्राथमिकता मलबे में फंसे सभी लोगों को बचाना है।”
#WATCH | West Bengal CM Suvendu Adhikari visited SSKM Hospital and met those injured in the Taratala warehouse shed collapse incident. (Video Sources: CMO) pic.twitter.com/jvGbP0v3lS — ANI (@ANI) June 24, 2026
कोलकाता में गोदाम गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मजदूरों के लिए मुआवजे का ऐलान भी नहीं किया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “मैं मुआवजे के बारे में कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि विधानसभा का सत्र चल रहा है। मैं कल स्पीकर की अनुमति से विधानसभा में इस पर बात करूंगा।”
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
कोलकाता में बन रहे गोदाम के गिरने की घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “घटना के एक घंटे के भीतर ही बचाव दल ने ऑपरेशन शुरू कर दिया और काम में जुट गए। अब तक 21 लोगों को बचाया जा चुका है। घायलों का इलाज चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में लगभग 20 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और वे लगातार घटनास्थल पर काम कर रही हैं।
VIDEO | Kolkata under-construction warehouse collapse: At a press conference, West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “…Within an hour, rescue teams began operations and joined the effort. So far, 21 people have been rescued. Those who were injured are receiving treatment…… pic.twitter.com/3Od9fxloVp — Press Trust of India (@PTI_News) June 24, 2026
उन्होंने आगे बताया कि, “कोलकाता पुलिस ने घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बचाव अभियान रही है, और बचाव कर्मियों को अपना काम प्रभावी ढंग से करने के लिए जगह और मौका देना जरूरी है।”
3 लोगों को किया गिरफ्तार
कोलकाता के तारातला में बन रहे गोदाम का शेड गिरने के मामले में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- सैयद मोहम्मद गुलज़ार (बिल्डिंग सुपरवाइजर)
- मोहम्मद अताउल (लेबर सप्लायर)
- सुभाष चौधरी (लेबर सप्लायर)
यह भी पढ़ें – मलबे से आ रही मजूदरों की चीख… कोलकाता तारातला हादसे की वो भयावह तस्वीरें, जिसे देख पसीज जाएगा आपका दिल
बिल्डिंग प्लान की वजह से हुआ हादसा
मुख्यमंत्री ने तारातला गोदाम हादसे पर कहा कि यह घटना बन रहे गोदाम के गलत बिल्डिंग प्लान की वजह से हुई। उन्होंने यह भी बताया कि इसके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग प्लान को इस साल 17 जनवरी को मंजूरी मिली थी। शुरू में केएमसी के इंजीनियरों ने कहा कि बिल्डिंग प्लान में गड़बड़ी है।
इंजीनियर आज बाद में हमें एक डिटेल्ड रिपोर्ट भेजेंगे। मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनकी पहचान बेहरा ब्रदर्स के तौर पर हुई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) इलाके में बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम 31 जुलाई तक बंद रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
पश्चिम बंगाल में अब ‘बांग्ला’ ही होगी सरकार की भाषा! 1 सितंबर से बदल जाएंगे सारे नियम, ऐतिहासिक फैसला!
नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर ऐक्शन पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश; कोर्ट ने सरकार से मांगे दस्तावेज
अधिकारी ने कहा कि आज की घटना के बाद, मैंने केएमसी को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम रोक दिया जाए। हम उनके बिल्डिंग प्लान, साइट प्लान और साइट पर जाकर जांच करेंगे। जिनके डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाएंगे, वे 1 अगस्त से काम फिर से शुरू कर सकते हैं।
Kolkata taratala warehouse collapse cm suvendu adhikari sskm hospital visit 3 arrests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Jul 21, 2026 | 06:57 AMसोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 06:45 AMMonsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Jul 21, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं, उनका 3 देशों का ऐतिहासिक दौरा शुरू
Jul 21, 2026 | 06:33 AMNHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
Jul 21, 2026 | 06:30 AMAditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
Jul 21, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल
Jul 21, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














