कोलकाता में गोदाम ढहने से 5 मजदूरों की मौत, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, 50 से अधिक मजदूर दबे

CM Suvendu Adhikari in Taratala: पश्चिम बंगाल के तारातला में गोदाम ढहने से 5 मजदूरों के मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
cm suvendu adhikari arrives at taratala warehouse collapse
तारातला घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सुवेंदु अधिकारी (सौजन्य-एक्स)
Updated on

Kolkata Taratala Warehouse Collapse: कोलकाता के तारातला में आज B/2 ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक प्राइवेट पार्टी का बन रहा गोदाम ढह गया। राज्य सरकार की तुरंत मदद के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (SMP) पोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत बचाव कार्य और मलबा हटाने के लिए क्रेन को मौके पर भेजा। गैस कटर सेट और SMPA फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है।

इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही हैं, जबकि 50 से अधिक मजदूर अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मलबे में कितने मजदूर दबे है इसकी सही जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल, बंगाल का मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ले रहे हैं।

21 लोगों को रेस्क्यू किया गया - सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता के तारातला में बन रहे गोदाम शेड के गिरने की घटना पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "NDRF, सेना, SDRF, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट सभी मिलकर यहां काम कर रहे हैं। 21 लोगों को बचाया गया है। तीन लोगों की मौत हो गई है। SSKM अस्पताल काम कर रहा है। करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं। वे भारतीय सेना के संपर्क में हैं।"

मलबे से घायलों को निकालकर तुरंत मेडिकल टीम के साथ SMPA की एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एस्टेट और पोर्ट सिक्योरिटी टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में किया। एसएमपी कोलकाता के CPRO संजय कुमार मुखर्जी ने बताया कि SMPA के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए रखे हुए हैं। बचाव कार्य आगे बढ़ने पर और जानकारी दी जाएगी।

CPIM नेता ने लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के CPIM नेता फैयाज अहमद खान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, "बहुत से लोगों की जान गई है, और ये जानें इसलिए गईं क्योंकि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि यहां के निवासियों ने पोर्ट ट्रस्ट से इन जगहों के बारे में कई बार शिकायत की थी।"

उन्होंने आगे बताया कि, "उन्होंने कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से भी शिकायत की थी कि यहां गैर-कानूनी काम हो रहा है। लेकिन अगर अधिकारी सब कुछ नजरअंदाज करते हैं और इसे सिर्फ एक खेल समझते हैं, पैसे के लिए खेला जाने वाला खेल। तो इसका नतीजा यही होगा कि बेगुनाह लोग, मजदूर और गरीब लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे।"

कैसे हुआ हादसा?

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।

बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है तथा मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पूरी सावधानी के साथ राहत कार्य चलाया जा रहा है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com