-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Land Dispute Murder Case Body Thrown In Well Accused Arrested
सागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Sagar Murder Case: सागर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, देवरी के सरईवन गांव में जमीन विवाद में कुंजन यादव की हत्या कर कुएं में फेंका शव, आकाश और मदन गौड़ गिरफ्तार।

सागर में खूनी वारदात (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Land Dispute Murder Case: सागर जिले के देवरी के महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में हुई इस हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मामला ग्राम सरईवन का है, जहां 23 जून को प्रहलाद राजपूत के कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले कुंजन यादव के रूप में हुई।
पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सागर जिले से इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की। जांच और साक्ष्यों के आधार पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक कुंजन यादव का गांव के ही आकाश गौड़ और मदन गौड़ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
छिंदवाड़ा के किशनपुर में हड़कंप, सार्वजनिक कुएं का पानी पीते ही तड़पने लगे एक दर्जन ग्रामीण; साजिश या जहर?
दो महीने और जीते होते तो खुद लेते पद्मश्री; दाऊ भगवानदास रैकवार के बेटे ने राष्ट्रपति से लिया पिता का सम्मान
Singrauli Municipal Corporation: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले 2 वार्ड प्रभारी निलंबित, 10 का वेतन रोका
आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटा
पुलिस जांच में सामने आया कि 22 जून की रात जब कुंजन यादव खेत की तरफ जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि कुंजन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपियों ने प्रहलाद कुएं में फेंका शव
वारदात के बाद आरोपियों ने अपनी करतूत छिपाने के लिए शव को प्रहलाद राजपूत के कुएं में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे। लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
यह भी पढ़ें: बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में सराहना भी की जा रही है।
Sagar land dispute murder case body thrown in well accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMआगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखं VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PMबुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
Jun 24, 2026 | 10:31 PMमलबे से आ रही मजूदरों की चीख… कोलकाता तारातला हादसे की वो भयावह तस्वीरें, जिसे देख पसीज जाएगा आपका दिल
Jun 24, 2026 | 10:29 PMमहाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
Jun 24, 2026 | 10:28 PMDelhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM













