औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, 'नीति से निर्मिति' के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान

Industry Government Partnership: सीएमआईए ने 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित की। अथर्वेशराज नंदावत अध्यक्ष बने। ‘नीति से निर्मिति’ मंत्र के साथ निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा।
Industry Government Partnership At CMIA For MSME Development
CMIA की नई कार्यकारी समिति (सोर्सः नवभारत)
Updated on

Industry Government Partnership At CMIA: मराठवाड़ा के औद्योगिक, कृषि व आर्थिक विकास में पिछले 57 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही चैंबर ऑफ मराठवाड़ा इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (CMIA) ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। अध्यक्ष पद पर अथर्वेशराज नंदावत का चयन किया गया है। साथ ही संस्था के 58वें वर्ष के लिए 'नीति से निर्मिति' को मार्गदर्शक मंत्र के रूप में अपनाया गया है।

क्या हैं इनका लक्ष्य?

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदावत ने कहा कि CMIA की 58 वर्षों की यात्रा केवल एक औद्योगिक संगठन की कहानी नहीं है, बल्कि मराठवाड़ा के विकास के लिए लगातार नीतिगत स्तर पर कार्य करने वाली संस्था की पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार, नीति-निर्माताओं व उद्योग जगत के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए CMIA ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आज संभाजीनगर व मराठवाड़ा बड़े औद्योगिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में केवल उद्योगों की समस्याओं के समाधान तक सीमित रहने के बजाय भविष्य की औद्योगिक नीतियों के निर्माण में भी CMIA की भागीदारी आवश्यक है।

नंदावत ने बताया कि 'सीएसएन राइज' की अवधारणा के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, नए निवेश आकर्षित करने, एमएसएमई व स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने, सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा उद्योगों के लिए व्यवसाय करने में सुगमता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

'संस्था का भविष्य युवा व सक्षम नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित है'

संस्था के मानद सचिव अजिंक्य सावे ने कहा कि प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था व नीतियों में तेजी से हो रहे बदलावों के दौर में उद्योगों के बीच सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। आगामी वर्ष में सदस्यों के साथ संवाद को मजबूत करने, उद्योग-सरकार साझेदारी को प्रोत्साहित करने, नवाचार व नेटवर्किंग को बढ़ावा देने तथा एमएसएमई, स्टार्टअप्स, कौशल विकास और सतत विकास से जुड़े प्रयासों को गति देने पर विशेष जोर रहेगा।

मानद कोषाध्यक्ष सोहम कोटक ने कहा कि पांच दशक से अधिक की यात्रा दूरदृष्टि, समर्पण व सामूहिक प्रयासों का प्रतीक रही है। आर्थिक अनुशासन, पारदर्शिता व जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन को बनाए रखते हुए औद्योगिक विकास को गति देने वाले कार्यक्रमों को समर्थन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एआई व नई तकनीकों का लाभ उद्योगों तक पहुंचाने के लिए भी CMIA कार्य करेगा। पूर्व अध्यक्ष प्रसाद कोकील ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का भविष्य युवा व सक्षम नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित है।

सीएमआईए 2026-27 की नई कार्यकारिणी तथा विभाग प्रमुख एवं सहप्रमुख

पद/विभाग नाम
अध्यक्ष अथर्वेशराज नंदावत
उपाध्यक्ष मिहिर सौंदलगेकर
मानद सचिव अजिंक्य सावे
सह सचिव सौरभ छल्लानी
मानद कोषाध्यक्ष सोहम कोटक
सह कोषाध्यक्ष ऋषिकेश जाजू
पूर्व अध्यक्ष (IPP) उत्सव माछर
वालूज प्रमुख/सहप्रमुख हर्षित मोदाणी / आनंद मोदाणी
ऑरिक प्रमुख/सहप्रमुख डॉ. विक्रांत भाले / रोहित दशरथी
शेष मराठवाड़ा प्रमुख/सहप्रमुख अनुज बंसल / यशराज पित्ती
गवर्नमेंट रिलेशन्स ऋषिकेश गवली / मुकुंद सोनी
बिजनेस फैसिलिटेशन रविश सोनी / अमोल मोहिते
वूमन लीडरशिप फोरम गौरी मिराशी
स्किल डेवलपमेंट अंकित काले / अनिकेत पाटील
आईटी सेल उत्कर्षा पाटील / प्रियांक चोपड़ा
मेंबरशिप रिलेशन्स जयराज पाटील
Navbharat Live
navbharatlive.com