कोलकाता गैंगरेप में प्रदर्शन पर सियासी बवाल, भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया

कोलकाता लॉ कॉलेज में दुष्कर्म केस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे BJP नेता सुकांत मजूमदार हिरासत में लिए गए है। उन्होंने ममता सरकार पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया है।
Kolkata Gangrape Case: विरोध कर रहे भाजपा नेता सुकांत मजूमदार हिरासत में, लॉ कॉलेज गार्ड समेत चार आरोपी गिरफ्तार
बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने राज्यभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इसी घटना के विरोध में शनिवार को भाजपा की ओर से गरियाहाट क्रॉसिंग पर प्रदर्शन किया गया, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर गहन बहस को जन्म दे दिया है।

पुलिस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते सुकांत मजूमदार समेत कई नेताओं को रोका गया। हिरासत में लेते वक्त मजूमदार ने पत्रकारों से कहा, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र दम तोड़ चुका है। ममता बनर्जी सरकार में सच्चाई के लिए आवाज उठाना अपराध बन गया है। भाजपा ने इसे राज्य सरकार की असंवेदनशीलता बताया है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

आरोपियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

कोलकाता पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कॉलेज का 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी भी शामिल है, जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मनोजित मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमीत मुखोपाध्याय (20) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी कॉलेज से जुड़े पूर्व छात्र या स्टाफ सदस्य हैं।

एक आरोपी के पिता ने बयान देते हुए कहा, अगर मेरा बेटा दोषी पाया जाए, तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। कानून से बड़ा कोई नहीं है। पुलिस की ओर से बताया गया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की सिफारिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

भाजपा ने बनाई जांच समिति

इस गंभीर घटना को लेकर भाजपा ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसकी अगुवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह कर रहे हैं। अन्य सदस्यों में मीनाक्षी लेखी, बिप्लब देब और मनन मिश्रा शामिल हैं। यह समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी। नड्डा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ममता सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com