- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pm Modi Global Ai Summit Youth Congress Protest Reaction
नवभारत निशानेबाज: कांग्रेस के नंगेपन से मोदी हैरान इसे, मानते देश का अपमान
Modi Congress Protest: ग्लोबल AI समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर मोदी ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने यह ‘नंगी राजनीति’ थी व यह राष्ट्रीय कार्यक्रम था, किसी दल का नहीं
- Written By: अंकिता पटेल

नवभारत डिजाइन फोटो
Global AI Summit Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, प्रधानमंत्री मोदी इस बात से बहुत खफा हैं कि ग्लोबल एआई समिट के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए, पीएम ने कहा कि विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस ने अपनी गंदी और नंगी राजनीति की। उन्होंने अपने गैरजिम्मेदार और स्वच्छंद नेता के इशारे पर ऐसा किया, विपक्षी दल ने यह भी नहीं समझा कि यह बीजेपी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय इवेंट था।’
हमने कहा, ‘कहावत है- नंगे से खुदा डरे लेकिन मोदी किसी नंगे से डरते नहीं हैं। कोई कितना भी नंगा नाच करे, मोदी ने 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का संकल्प ले रखा है। जब उनसे उनके 75 वर्ष का हो जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास 25 वर्ष और बाकी हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह तो सीधे-सीधे विपक्ष को चुनौती है कि मोदी और 25 साल सत्ता में रहना चाहते हैं। ऐसी सोच तो शी जिनपिंग और पुतिन की भी है। सत्ता की कुर्सी में फेविकॉल लगा रहता है जिससे नेता चिपक जाता है।’
सम्बंधित ख़बरें
मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
MP में राहुल खुद संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस संगठन की करेंगे समीक्षा, संभागों में जाकर जानेंगे जमीनी हकीकत
विश्वास सारंग बोले- प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर नहीं, अपील के बाद उन्होंने खुद भी अपना काफिला घटाया
हमने कहा, ‘प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी तो लगातार 17 वर्ष अपने पद पर रहे थे जबकि मोदी को सिर्फ 12 वर्ष हुए हैं। मोदी ने गांधी-नेहरू की कांग्रेस को देश पर बोझ बताया जिसने सारे आदर्शों को ध्वस्त करके रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत से देश शर्मसार हुआ है। कांग्रेस के इस पाप में टीएमसी, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस और बसपा शामिल नहीं हुए।’
यह भी पढ़ें:-क्या आप भी दूसरों को खुश करने में खुद को भूल गए हैं? जानें वो तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जहां तक नंगेपन की बात है, तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल भी इससे परेशान हुए थे। जब महात्मा गांधी घुटनों तक धोती पहने ब्रिटिश सम्राट से मिलने गए थे तो चर्चिल ने उन्हें ‘नंगा फकीर’ कहा था। दिगंबर जैन मुनि तो कोई भी वसा नहीं पहनते। इंसान जन्म के समय नंगा ही रहता है। इस दुनिया में वह कपड़े पहनने लगता है। शर्ट उतारने की बात छोड़िए, आज की राजनीति और फिल्मों में नंगापन बढ़ गया है। अभिनेत्रियां न्यूनतम वस्त्र पहनकर देश का कपड़ा बचाती हैं। कोई बेशर्मी से नंगा होता है तो कोई खुशी से। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली ने मैच में जीत की खुशी में अपनी टी शर्ट उतारकर लहराई थी। सलमान खान शर्ट उतारकर कसरती बॉडी दिखाते हैं। कहावत है अपने हमाम में सभी नंगे हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Pm modi global ai summit youth congress protest reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाहरुख खान की ‘किंग’ से Abhishek Bachchan का लुक लीक, हाथ में बंदूक लिए दिखे खतरनाक विलेन
May 14, 2026 | 04:38 PMवैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
May 14, 2026 | 04:37 PMमहिला को देखकर कैब ड्राइवर ने किए गंदे इशारे, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
May 14, 2026 | 04:36 PMदिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
May 14, 2026 | 04:31 PMMonsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
May 14, 2026 | 04:27 PMगडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
May 14, 2026 | 04:08 PMWest Bengal 12th Result OUT: बंगाल बोर्ड के 91.23% छात्र हुए पास, अद्रितो पाल ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
May 14, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














