- Hindi News »
- West Bengal »
- Government Should Change The Name Of West Bengal To Bangla Tmc Reiterated Its Demand In Parliament
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘बांग्ला’? जानें कैसे पड़ा था नाम
- Written By: अर्पित शुक्ला
नाम बदलने के पीछे सरकार का तर्क था कि ये पश्चिम बंगाल के लोगों से जुड़ा भावनात्मक मुद्दा है। प्रदेश के बांग्ला भाषी लोग प्रदेश के प्राचीन नाम को बदलकर बांग्ला करने की मांग कर रहे हैं।

बांग्लादेशी नेताओं को ममता बनर्जी की सख्त चेतावनी
नई दिल्ली: संसद में तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल राज्य का नाम बदलने की मांग की है। पार्टी ने राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने की अपनी पुरानी मांग दोहराई है। पार्टी सांसद ममता ठाकुर ने राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान सरकार से राज्य का नाम बदलने का आग्रह किया है। बता दें कि 2018 में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने विधानसभा में ये प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से नाम बदलने का आग्रह किया था।
नाम बदलने के पीछे सरकार का तर्क था कि ये पश्चिम बंगाल के लोगों से जुड़ा भावनात्मक मुद्दा है। प्रदेश के बांग्ला भाषी लोग प्रदेश के प्राचीन नाम को बदलकर बांग्ला करने की मांग कर रहे हैं। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पिछले कुछ सालों में देश के कई बड़े शहरों के नाम भी बदले गए हैं। प्रस्ताव में चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, प्रयागराज जैसे कई उदाहरण भी दिए, जिनके पिछले नाम बदले गए हैं।
कैसे मिला था यह नाम
प्रस्ताव में बताया गया है कि राज्य को यह नाम देश की आजादी के बाद 1947 में मिला था। क्योंकि उस वक्त बंगाल को दो भागों में विभाजित कर पूर्वी क्षेत्र पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) और पश्चिमी क्षेत्र भारत को दिया गया था। इसीलिए प्रदेश का नाम पश्चिम बंगाल रखा गया है। इस नाम का 1947 से पहले बंगाल के इतिहास तथा संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। तृणमूल कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
ममता क्यों बदलना चाहती हैं नाम?
प्रदेश का नाम बदलने के पीछे ममता बनर्जी की अपनी राजनीति भी छिपी है। बता दें कि 2011 में पहली बार सीएम बनने के बाद ममता बनर्जी केंद्र सरकार के एक कार्यक्रम में दिल्ली पहुंची थीं। इस दौरान उनको सबसे आखिर में बोलने का मौका मिला था, क्योंकि अंग्रेजी वर्णमाला के मुताबिक पश्चिम बंगाल सबसे आखिर में आता है। शायद यही वजह है कि ममता बनर्जी ने राज्य का नाम वर्णमाला के पहले अक्षरों में बदलने के बारे में सोच रही हैं।
Government should change the name of west bengal to bangla tmc reiterated its demand in parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













