- Hindi News »
- West Bengal »
- Court Has Given Permission To Cbi To Conduct Polygraph Test Of Accused Sanjay Roy
अब उठेगा सच से पर्दा, कोर्ट ने CBI को दी आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की इजाजत
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर मर्डर केस मामले में अब पूरी सच्चाई से जल्द ही पर्दा उठने वाला है, जहां कोर्ट ने अब सीबीआई को आरोपी संजय रॉय की पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है।
- Written By: शुभम पाठक

डॉक्टर हत्या मामला (सोर्स:-सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर हत्मा मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोर्ट ने अब इस मामले में आरोपी संजय रॉय की पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सीबीआई को अनुमति दे दी है। सीबीआई ने ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामले में आरोपी संजय रॉस के लिए पॉलीग्राफी टेस्टी मांग की थी।
सीबाआई इससे पहले आरोपी का मनोवैज्ञानिक टेस्ट करा चुकी है लेकिन अब पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद आरोपी की बातों में कितनी सच्चाई है और कितनी झूठ इस बात का पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें:-‘शेख हसीना जैसा ही किया जाएगा कर्नाटक गवर्नर का हाल’, कांग्रेस नेता इवान डिसूजा के विवादित बयान पर घमासान
सम्बंधित ख़बरें
शांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
सीबीआई को संदीप के बयान पर शंका
कोर्ट में आरोपी संदीप रॉय के लिए पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग सबसे बड़ा कारण है कि सीबीआई को संदीप रॉय के बयान में कई सारी गलतियां और तर्कहीन बातें पाई गई, इसके साथ ही पीड़िता के परिवार द्वारा दिए गए बयान और आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल रहे संदीप रॉय के बयान अलग-अलग हैं। इसी अचंभन को दूर करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग रखी थी।
क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?
चलिए अब आपको बताते है कि आखिर पॉलीग्राफ टेस्ट होता क्या है? पॉलीग्राफ टेस्ट को आम तौर पर झूठ डिटेक्टर टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस टेस्ट में आरोपी की हृदय गति, रक्तचाप, श्वसन, त्वचा की चालकता की जांच की जाती है और यह पता लगाया जाता है कि आरोपी किसी भी मामले में कितना सच और कितना झूठ बोल रहा है।
11वें दिन भी प्रदर्शन जारी
आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन कर रहे एक चिकित्सक ने कहा, “यह विरोध-प्रदर्शन उस महिला चिकित्सक के लिए इंसाफ की मांग के लिए है, जिसने लगातार 36 घंटे तक मरीजों का इलाज करने के बीच हैवानियत का सामना किया। उसका शव मिले 11 दिन बीत गए हैं, लेकिन इंसाफ का क्या? हम यह आंदोलन तब तक जारी रखेंगे, जब तक हम अपनी बहन को इंसाफ नहीं दिला देते।”
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने मनाया राखी का त्योहार, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर आक्रोश के बीच देश भर में चिकित्सक पीड़िता को न्याय दिलाने और कार्यस्थल पर बेहतर सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Court has given permission to cbi to conduct polygraph test of accused sanjay roy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














