-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Calcutta High Court Ordered To Stop 313 Teachers Salary
बंगाल में शिक्षकों पर संकट, हाईकोर्ट ने दिया तत्काल वेतन रोकने का आदेश, ये है पूरा मामला
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
Calcutta High Court News: कोलकाता हाईकोर्ट ने 313 शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। कई बार भर्ती के मामले में राज्य सरकार के जवाब न देने पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इससे शिक्षकों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

कोलकाता हाईकोर्ट (सौजन्य: सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता हाईकोर्ट के एक आदेश ने शिक्षकों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। पश्चिम बंगाल में हाईकोर्ट ने 313 शिक्षकों के वेतन तत्काल रोके जाने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से 25 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर अभी संकट चल ही रहा है, उस पर कोर्ट ने एक अन्य मामले में 313 शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दे दिया है। इससे शिक्षकोें के सामने संकट खड़ा हो गया है।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश विश्वजीत बसु की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि संबंधित शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ सरकार 72 घंटे के अंदर सभी जानकारी कोर्ट को उपलब्ध कराए। पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।
राज्य सरकार से भर्ती को लेकर मांगी गई थी जानकारी
पश्चिम बंगाल सरकार से न्यायाधीश ने पहले भी शिक्षक भर्ती को लेकर जानकारी मांगी गई थी, लेकिन सरकार ने लापरवाही दिखाते हुए कोई सूचना नहीं प्रस्तुत की थी। मामले की जांच अभी सीआईडी के अधीन चल रही है। सोमवार को सभी दस्तावेज की जांच के बाद गड़बड़ी पाए जाने और सरकार की ओर से स्पष्ट जानकारी न देने पर हाईकोर्ट ने शिक्षकों का वेतन रोकने और 72 घंटे भर्ती संबंधी सभी जानकारी अदालत को उपलब्ध कराने का आदेश राज्य सरकार को दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
हिम्मत है तो स्वीकार करें…कांग्रेस छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती, ममता बनर्जी को किसने दी चुनौती?
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कही ये बात
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी इंडोर स्टेडियम में नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों से मुलाकात की और कहा कि प्रभावित शिक्षकों के लिए दो महीने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी योग्य उम्मीदवार की नौकरी नहीं जाने दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें शिक्षक भर्ती मामले में पिछले सप्ताह 25,000 नौकरियों को रद्द करने के आदेश में संशोधन की मांग की गई। बोर्ड की तरफ से अधिवक्ता ने मांग की है कि योग्य उम्मीदवारों को आगामी शैक्षिक वर्ष के अंत तक या नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक ड्यूटी पर बने रहने की अनुमति दी जाए, हालांकि कोर्ट ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Calcutta high court ordered to stop 313 teachers salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMबेटी-दामाद ने घर से निकाला…अब खेत पर भी कब्जे की साजिश, जबलपुर में पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 18, 2026 | 08:08 PMBPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका
Jul 18, 2026 | 08:07 PMTMC बागी सांसदों के NCPI में विलय को मिली मंजूरी, बिना चुनाव लड़े बनी पांचवी सबसे बड़ी पार्टी
Jul 18, 2026 | 08:02 PM27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा: खुद को ‘मृत’ घोषित कर बना ‘जमील’, भोपाल में पकड़ा गया ₹50 हजार का इनामी
Jul 18, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














