- Hindi News »
- West Bengal »
- Bangladesh Is Just A Trailer Now Bengals Turn Tmc Retorted On Mithun Chakraborty Statement
बांग्लादेश तो ट्रेलर…अब बंगाल की बारी, मिथुन चक्रवर्ती के बयान से बंगाल में बवाल, टीएमसी नेता बोले- फैला रहे अशांति
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि आज भी 9 प्रतिशत हिंदू हमें वोट नहीं देते हैं। मैं चिल्ला-चिल्लाकर कहता हूं, इस बार घरों से निकलकर भाजपा को वोट दें। बांग्लादेश ने तो हमें सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, इसके बाद बंगाल में हिंदू...
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
कोलकाता: बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में हिंदू वोटों को एकजुट करने की अपील करते हुए बांग्लादेश का जिक्र किया और कहा कि बांग्लादेश ने तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, इसके बाद बंगाल में हिंदू बंगालियों का अस्तित्व रहेगा या नहीं, इस पर संदेह है। उन्होंने हिंदू मतदाताओं से इस बार बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “आज भी 9 प्रतिशत हिंदू हमें वोट नहीं देते हैं। मैं चिल्ला-चिल्लाकर कहता हूं, इस बार घरों से निकलकर भाजपा को वोट दें। बांग्लादेश ने तो हमें सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, इसके बाद बंगाल में हिंदू बंगाली रहेंगे या नहीं, इस पर मुझे संदेह है। अगर हिंदू इस बार वोट नहीं करते हैं, तो आने वाले दिनों में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।”
टीएमसी ने जताया कड़ा विरोध
मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती बांग्लादेश का नाम लेकर पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या मिथुन चक्रवर्ती मुंबई जाकर यह सब कह सकते हैं? अगर बांग्लादेश का नाम लेकर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश की गई तो पश्चिम बंगाल के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
बंगाल में जाएगी ममता की कुर्सी…या असम में हिलेगा हिमंता का सिंहासन, 2026 में किधर जाएंगे ‘किंगमेकर’ मुस्लिम?
BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
बंगाल में लगाए गए पोस्टर
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने हिंदू वोटों को एकजुट करने के लिए कई दिनों पहले से ही अभियान शुरू कर दिया है। कोलकाता और विभिन्न जिलों में हिंदू एकता का संदेश देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है “हिंदू-हिंदू भाई-भाई”। रामनवमी के त्योहार को लेकर भी भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
हिंदू जाग गए हैं: सुभेंदु अधिकारी
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी रामनवमी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू जाग गए हैं। अब रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी, इसके बाद हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। शुभेंदु ने यह बयान बरुईपुर में आयोजित अपनी सभा में दिया।
दिलीप घोष ने भी दी धमकी
भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी रामनवमी के मौके पर पुलिस से टकराव की धमकी दी। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस ने हमारे रामनवमी जुलूस को रोका तो हम थाने का घेराव करेंगे। रामनवमी जुलूस में युवाओं को लाठी लेकर दौड़ने का अधिकार होगा। पुलिस जहां भी रोकेगी, हम थाने का घेराव करेंगे।”
बंगाल की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि इस बार एक करोड़ से ज्यादा हिंदू सड़कों पर उतरेंगे। रामनवमी के अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हिंदू संगठनों ने 6 अप्रैल को कोलकाता के मौलाली से टेरा तक एक विशाल रैली आयोजित करने का आह्वान किया है।
Bangladesh is just a trailer now bengals turn tmc retorted on mithun chakraborty statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













