
Pic : Twitter
मुंबई : मच्छर दिखने में तो बहुत ही छोटा सा होता है, लेकिन इसके डंक इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि ये किसी को भी हॉस्पिटल (Hospital) का रास्ता दिखा देते हैं। आपने आज तक कई बेहतरीन सांग सुना होगा, लेकिन क्या अपने कभी मच्छर सांग (Macchar Song) सुना है? अगर नहीं तो आपको यशराज मुखाटे का मच्छर रैप जरूर सुनना चाहिए। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।
दरअसल, यशराज मुखाटे (Yashraj Mukhate) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) से ‘साला मच्छर’ (Sala Macchar) नाम का एक मच्छर सॉन्ग शेयर किया है। वीडियो में यशराज ने बताया है कि इस सांग को उन्होंने खुद लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि ये सांग उन्होंने एक महिला की गुनगुनाती आवाज़ से प्रेरित होकर बनाया है।
उन्होंने इस मच्छर सॉन्ग को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘मच्छरों को दुनिया से हटा दो यार प्लीज’ साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में स्नेहा खानवलकर को भी टैग किया है। बता दें कि यशराज मुखाटे ने स्नेहा खानवलकर के म्यूजिक से ही प्रेरित होकर ये वीडियो बनाया है।
गौरतलब है कि इस वीडियो को कुछ घंटो के अंदर 1 लाख 51 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। साथ ही 2 हजार से भी ज्यादा कमेंट मिल चुका है। लोगों को ये सांग खूब पसंद भी आ रहा है।






