
वायरल वीडियो (सोर्स-इंस्टाग्राम)
नवभारत डेस्क, नागपुर: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ अनोखा करने की कोशिश करते नजर आते हैं। डांस करते हुए रील्स भी काफी लोग बनाते हैं। कुछ यूजर्स दिलचस्प वीडियोज बनाते हैं जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर दो सिलिंडर रख कर डांस करती दिख रही है।
वीडियो में आप देखेंगे कि पीली साड़ी में महिला ने दो सिलिंडर और एक बरतन को सर पर रखा हुआ है। वो सहज रूप से पंजाबी गाने पर परफॉर्म कर रही है। उन्हें देखकर आपको हैरानी होगी कि कोई कैसे दो सिलिंडर को बैलेंस कर सकता है। डांस करने वाली यह महिला कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने हैंडल @ _neetu_5650 पर इसे शेयर किया है।
वीडियो में सबसे अधिक लोग यह देख कर हैरान हैं कि महिला साड़ी पहनकर कैसे ऐसे डांस कर सकती है। इस तरह से किसी को डांस करते हुए शायद आपने भी नहीं देखा होगा। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने तो इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिया है। कई लोगों ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट भी किए हैं।
10 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4.8 मिलियन यानी 40 लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो को 2 लाख 38 हज़ार लोगों ने शेयर भी किया है। इसके अलावा वीडियो पर 3 हज़ार 5 सौ से भी ज्यादा यूजर्स ने कॉमेंट भी किया है।
एक यूजर ने लिखा है- यह वही भाभी जी हैं जो कहावत में सुना था की औरत पूरा घर अपने सर पर उठा सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा है- सिलेंडर भरा होता तो भाभी ज्यादा वायरल हो जाती। तीसरे यूजर ने लिखा है- देख लो ओरत की ताकत अब इसका पति कभी भी इससे लड़ाई नहीं करेगा। चौथे ने लिखा है- इतनी चीजों को सर पर रखा कैसे वो ये जानना चाह रहे हैं।






