टिशू नहीं मिला तो दोस्त ने कर दी हद पार! जींस फाड़कर बना दिया रुमाल, Funny वीडियो वायरल
Jeans Tear Funny Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टिशू न मिलने पर दोस्त ने अनोखा तरीका अपना लिया। वीडियो देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Tissue Problem Solution : सोशल मीडिया आज के दौर में वायरल वीडियो का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जो लोगों का मूड फ्रेश कर देता है। कभी डांस क्लिप्स तो कभी बच्चों की शरारतें लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह वीडियो छोटा जरूर है, लेकिन इसकी कहानी इतनी फनी है कि लोग इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में एक भी डायलॉग नहीं है, फिर भी यह लोगों को जमकर हंसा रहा है।
pic.twitter.com/YxW9Y5aztH — +VIRAL (@VIRALYDIVERTIDO) December 28, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
टिशू पेपर नहीं मिला, तो दोस्त जिंस फाड़ दी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दोस्त आपस में बैठकर आराम से समय बिता रहे होते हैं। इसी दौरान उनमें से एक युवक कुछ खा रहा होता है, तभी अचानक खाना उसके कपड़ों पर गिर जाता है। कपड़े गंदे हो जाने पर वह युवक तुरंत टेबल टिशू मांगता है, ताकि खुद को साफ कर सके।
लेकिन जब वहां मौजूद लोगों को पता चलता है कि टेबल पर टिशू पेपर नहीं है, तभी वहां बैठे दोस्तों में से एक दोस्त ऐसा कारनामा कर देता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। वह दोस्त अचानक उठता है और पीछे खड़े एक व्यक्ति के पास जाकर बिना सोचे-समझे उसकी जींस को फाड़ देता है। इसके बाद वह जींस के कपड़े का टुकड़ा निकालकर अपने दोस्त को दे देता है, ताकि वह उससे मुंह और कपड़े साफ कर सके।
ये खबर भी पढ़ें : भारत से तुलना में फेल! वायरल वीडियो में दिखी पाकिस्तान रेलवे की बदहाल हालत, टपकती छत और जर्जर बोगिया
दोस्ती हो तो ऐसी, टिशू के लिए जींस भी कुर्बान
इस पूरी घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। खुद जिसकी जींस फाड़ी जाती है, वह भी ज्यादा नाराज नहीं दिखता और माहौल पूरी तरह मजाकिया बन जाता है। इस वीडियो को X पर @VIRALYDIVERTIDO नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा- दोस्ती हो तो ऐसी, टिशू के लिए जींस भी कुर्बान। दूसरे ने मजाक में कहा- इमरजेंसी में दिमाग नहीं, दोस्त चलता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इस दोस्त से दूर रहना ही बेहतर है। लोग इस वीडियो को अब तक का सबसे फनी ‘टिशू सॉल्यूशन’ बता रहे हैं।
