Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल

Family Rescue Video : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज आंधी में बाइक पर फंसे एक परिवार की कार सवार शख्स मदद करता नजर आता है। उसकी इंसानियत भरी पहल ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 07, 2026 | 10:54 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Storm Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने तेज आंधी के बीच मुश्किल में फंसे एक परिवार की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

वीडियो में दिख रहा है कि खराब मौसम के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार परिवार तेज हवाओं का सामना करता नजर आता है।

बाइक चला रहा व्यक्ति, उसके पीछे बैठी महिला और उसकी गोद में छोटा बच्चा तेज आंधी के बीच आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे होते हैं। तभी वहां से गुजर रही एक कार रुकती है और उसमें मौजूद शख्स उनकी मदद के लिए आगे आता है।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO

Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO

क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO

CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख

Humanity Peaked Here….! 🔥🙌🏼 pic.twitter.com/WvWG18k4sW — Bhagavad Gita (@GitaShlokas_) July 7, 2026

आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार व्यक्ति सबसे पहले महिला और उसकी गोद में मौजूद बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। वह महिला से कार में बैठने का आग्रह करता है ताकि बच्चा सुरक्षित स्थान तक पहुंच सके। इसके बाद वह परिवार से उनकी मंजिल के बारे में पूछता है और उन्हें वहां तक छोड़ने की पेशकश भी करता है।

इस पूरे घटनाक्रम को कार में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई गई संवेदनशीलता और मदद की भावना की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल

लोग बोले- ऐसे लोग ही समाज की उम्मीद हैं

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @GitaShlokas_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “Humanity Peaked Here”। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लगातार लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “वाह, ऐसे लोग ही समाज की उम्मीद हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि “उम्मीद है कि कुछ लोग इस तरह की इंसानियत का गलत फायदा उठाने की कोशिश नहीं करेंगे।” हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस मददगार शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल समय में किसी की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है।

Man helps family stuck on bike during storm humanity video goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 10:54 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.