सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Firozabad Medical College Negligence: फिरोजाबाद से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। किडनी की बीमारी से जूझ रही कीर्ती को एंबुलेंस चालक ने ले जाने से मना कर दिया। इससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
- Written By: अमन मौर्या
Ambulance Driver Refused Patient: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। 20 वर्षीय कीर्ति किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उसका डायलिसिस चल रहा था। उसी समय अचानक उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। डॉक्टरों ने तुरंत 400 मीटर दूरी पर ही इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा। परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर आरोप लगाया कि चालक ने मरीज को ले जाने से साफ इनकार कर दिया।
मजबूरन अस्पतालकर्मी और परिजनजन स्ट्रेचर पर ही लिटाकर कीर्ति को इमरजेंसी वार्ड की तरफ भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने मौत हो गई। इस अफरातफरी के बीच परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान मृतका के सोने के गहने चोरी हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने दोषी एंबुलेंस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।