सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Hard Work Viral Video : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल के बाहर मिले एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'मांगने नहीं, मेहनत करने आए हैं' कहकर उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Inspirational Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल के बाहर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक कम उम्र का लड़का अपनी बातों से लोगों को मेहनत और आत्मसम्मान का महत्व समझाता नजर आता है।
वीडियो में कंटेंट क्रिएटर रश्मि कांति जब लड़के से पूछती हैं कि वह कहां से आया है, तो वह बताता है कि वह दिल्ली से आया है। इसके बाद जब उससे पूछा जाता है कि, “मांगने आए हो?”, तो लड़का हल्की नाराजगी के साथ जवाब देता है, “अरे, मांगने कौन आया है? ये पूछो मेहनत करके कितने कमा लिए।”
लड़के का यह आत्मविश्वास भरा जवाब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि यह एक छोटी-सी बातचीत नहीं, बल्कि मेहनत और स्वाभिमान की बड़ी सीख है।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
यूरोप की क्वालिटी ऑफ लाइफ क्यों बेहतर? जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया वजह, भारत से की दिलचस्प तुलना
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
मांगने नहीं, मेहनत करने आए हैं…
वीडियो में आगे रश्मि कांति लड़के से पूछती हैं कि उसने दिनभर में कितना कमाया। इस पर लड़का बताता है कि उसने 2 से 3 हजार रुपये तक की कमाई की है। वह अपने पास रखे नोट भी दिखाता है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा लड़का भी अपनी कमाई दिखाता है। दोनों बताते हैं कि उन्होंने टीन की छत लगाने का काम किया है।
बातचीत के दौरान लड़का यह भी बताता है कि उनके मालिक ने उन्हें बर्गर, शिकंजी और पिज्जा भी खिलाया। वीडियो शेयर करते हुए रश्मि कांति ने कैप्शन में लिखा कि उन्हें यह बच्चा पहले भीख मांगता हुआ लगा था, लेकिन बातचीत के बाद पता चला कि वह मेहनत करके कमाने आया है। यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है।
ये खबर भी पढ़ें : यूरोप की क्वालिटी ऑफ लाइफ क्यों बेहतर? जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया वजह, भारत से की दिलचस्प तुलना
लड़के के एक जवाब ने जीत लिया इंटरनेट
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने लड़के के आत्मसम्मान और मेहनत करने की सोच की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “गरीब हो सकते हैं, लेकिन आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया।” वहीं दूसरे ने कहा, “मेहनत की कमाई हमेशा सबसे बड़ी दौलत होती है।”
हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि कम उम्र में बच्चों से मजदूरी कराना चिंता का विषय है और ऐसे मामलों में शिक्षा व बाल अधिकारों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद अधिकांश यूजर्स ने माना कि लड़के की बात यह सिखाती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, मेहनत करने की इच्छा इंसान को सम्मान दिलाती है।
