चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Bengaluru BMTC Bus Driver Hero: बेंगलुरु की BMTC बस में महिला से छेड़छाड़ पर ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी। मनचले को सिखाया सबक, सोशल मीडिया पर बना हीरो। देखें वायरल वीडियो की पूरी खबर।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
बेंगलुरु के हेब्बाल से मान्यता जा रही बीएमटीसी बस में एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सफर के दौरान जब एक सहयात्री ने महिला के साथ अनुचित हरकत की, तो उसने चुप रहने के बजाय तुरंत अपनी आवाज उठाई और आरोपी का डटकर विरोध किया। महिला की शिकायत मिलते ही बस चालक ने बिना एक पल गंवाए बस को रोक दिया।
ड्राइवर ने न सिर्फ बीच-बचाव किया बल्कि आरोपी को सबक सिखाते हुए बस से नीचे भी उतार दिया, जिसके बाद अन्य यात्रियों ने भी महिला का पूरा समर्थन किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों द्वारा बस ड्राइवर की सूझबूझ और महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ की जा रही है। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन यह घटना सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर एक बड़ा संदेश दे रही है।