- Hindi News »
- Lifestyle »
- 5 Bad Habits That Ruin Self Respect And Personality Tips In Hindi
Self-Respect: ये 5 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं आपकी सेल्फ-रिस्पेक्ट; जानें अपनी वैल्यू वापस पाने का तरीका
Self Respect Tips: आज के समय में खुद की वैल्यू समझना और सेल्फ-रिस्पेक्ट बनाए रखना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें धीरे-धीरे आत्मसम्मान को कमजोर करने लगती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

मुंह छुपाते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
How to Increase Self-Value: दुनिया उसी का सम्मान करती है जो खुद का सम्मान करना जानता है। अक्सर हम अपनी कुछ रोजमर्रा की आदतों को सामान्य मान लेते हैं लेकिन मनोविज्ञान के अनुसार यही आदतें हमारी छवि खराब करती हैं और हमें दूसरों की नजरों में गिरा देती हैं। आइए जानते हैं वो आदतें जिन्हें आज ही छोड़ना जरूरी है।
आत्म-सम्मान किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की नींव होती है। अगर आपकी नींव कमजोर है तो समाज में आप अपनी सही जगह नहीं बना पाएंगे। कई बार हम समझ नहीं पाते कि लोग हमारी बातों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते या हमें इग्नोर क्यों करते हैं। इसका जवाब हमारे व्यवहार में ही छिपा होता है।
अपनी जुबान का पक्का न होना
अगर आप बार-बार वादे करके मुकर जाते हैं तो लोग आप पर भरोसा करना छोड़ देते हैं। जब आपकी बात की कोई कीमत नहीं रहती तो आपकी वैल्यू अपने आप कम हो जाती है। एक स्वाभिमानी व्यक्ति वही है जिसकी कथनी और करनी में अंतर न हो।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वाहनों का बढ़ता काफिला विवादों में, ‘साइकिल डे’ योजना भी ठंडी पड़ी
जरूरत से ज्यादा बोलना
हर बात पर अपनी राय देना या बिना मांगे सलाह देना आपकी इमेज को हल्का बनाता है। जो लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं अक्सर उनकी महत्वपूर्ण बातें भी शोर में दब जाती हैं। कम और सटीक बोलना आपकी पर्सनालिटी में गहराई लाता है।
यह भी पढ़ें:- Glowing Skin: सिर्फ 10 दिन में पाएं बेदाग निखार! ग्लास स्किन के लिए चावल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें
नकारात्मक सोच
हमेशा अपनी किस्मत का रोना रोने वाले या दूसरों की बुराई करने वाले लोगों से हर कोई दूर भागता है। नकारात्मकता न केवल आपकी मानसिक शांति छीनती है बल्कि आपको एक कमजोर व्यक्तित्व के रूप में पेश करती है।
झूठ बोलना और दिखावा करना
झूठ के पैर नहीं होते। जब आपका झूठ पकड़ा जाता है तो जो सम्मान आपने सालों में कमाया होता है वह पलों में खत्म हो जाता है। दिखावा करने की आदत यह दर्शाती है कि आप असलियत में खुद से खुश नहीं हैं।
गुस्सा और आत्म-नियंत्रण की कमी
बात-बात पर चिल्लाना या अपना आपा खो देना आपकी कमजोरी को दर्शाता है। एक ताकतवर व्यक्तित्व वह है जो कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर अपनी बात कहना जानता है।
कैसे पाएं अपनी वैल्यू वापस
अपनी वैल्यू वापस पाने के लिए सबसे पहले खुद को समय देना शुरू करें। अपनी सीमाओं को तय करें और ना कहना सीखें। जब आप खुद की इज्जत करेंगे और अपनी गलतियों पर काम करेंगे तो दुनिया भी आपको उसी नजरिए से देखना शुरू कर देगी।
5 bad habits that ruin self respect and personality tips in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














