जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Samajwadi Party Workers Protest: रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुख्यालय को घेर लिया।
- Written By: अमन मौर्या
Jauhar University Rampur Protest: उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के आदेश के बाद योगी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर से लेकर अलीगढ़ तक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक तथा हाथापाई की भी स्थिति बन गई। अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर की सरकारी पिस्टल भी छीन लेने का दावा किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी मुख्यालय पर बाहर से ताला जड़ दिया गया। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि यूनिवर्सिटी की एक भी ईंट हटाई गई तो वे रामपुर में भी दिल्ली (नीट परीक्षा) जैसा बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।