CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
CM Yogi Agra Visit Viral Video: आगरा में CM योगी के संबोधन के दौरान BJP विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर खर्राटे भरते दिखे। कार्यक्रम के दौरान उनके सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
BJP MLA Chhotelal Verma Sleeping Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आगरा से पार्टी के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। जब सीएम योगी मंच से जनता व शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे, उसी समय फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर ही सो गए और खर्राटे भरते हुए कैमरे में कैद हो गए।
उनके बगल में बैठे आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उन्हें जगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह फिर सो गए। इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे बीजेपी विधायक की किरकिरी हो रही है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।