-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Viral Video Bjp Cm Bhajan Lal Sharma Insults Pm Modi Calls Narendra Modi An Actor
Watch Video: बीजेपी के CM ने किया पीएम मोदी का अपमान! नरेंद्र मोदी को बताया एक्टर, छिनेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी…छिड़ेगा घमासान?
- Written By: अभिषेक सिंह
ताजा मामले में खुद बीजेपी शासित राज्य के सीएम ने ही पीएम मोदी का अपमान कर दिया है। जिसे लेकर आम जनता पीएम पर टिप्पणी करने वाले नेता की आलोचना कर रही है। तो वहीं, विपक्षी दल खास कर कांग्रेस नेता भी बीजेपी पर हमलावर हैं...

मोहन यादव व भजनलाल शर्मा के साथ प्रधानमंत्री मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कोई भी नेता पीएम बनने के बाद वह किसी पार्टी का नेता नहीं रहता। वह पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। समूचे राष्ट्र की अस्मिता उससे जुड़ी होती है। ऐसे में जब हम इस पद पर काबिज शख्स पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं या उसका अपमान करते हैं तो उसे समूचे राष्ट्र का अपमान माना जाता है। कुछ ऐसा ही बीजेपी शासित राज्य के एक मुखिया ने पीएम मोदी के साथ किया है।
लोकतंत्र में विपक्ष की आलोचनाएं शिरोधार्य होती हैं। दो दशक पहले तक की राजनीति में इसके कई उदाहरण मिल जाएंगे। लेकिन बीते कुछ सालों में भारतीय राजनीति का स्वरूप बदला है। विपक्षी दल के नेता प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत आलोचना करते हुए पाए जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी और प्रधानमंत्री भी विपक्ष की जायज आलोचनाओं को भी नजरअंदाज करते हुए देखे जाते हैं।
बीजेपी के CM ने किया PM का अपमान!
खैर, इस सबके इतर ताजा मामले में खुद बीजेपी शासित राज्य के सीएम ने ही पीएम मोदी का अपमान कर दिया है। जिसे लेकर आम जनता पीएम पर टिप्पणी करने वाले नेता की आलोचना कर रही है। तो वहीं, विपक्षी दल खास कर कांग्रेस नेता भी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईफा अवार्ड्स का आयोजन था। यहां राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आपका पसंदीदा एक्टर कौन है तो भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम ले लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सॉरी मुख्यमंत्री जी आपको ऐसे नहीं बोलना था। मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा उनको एक्टर बोलना देश का अपमान है! pic.twitter.com/XosCQSdz0G — Prabhakar Kumar Mishra (@PMishra_Journo) March 10, 2025
कांग्रेस ने बोला हमला
इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ‘देर से ही सही… भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी कहने लगे हैं कि मोदी जी नेता नहीं, बल्कि एक्टर हैं।’ इस बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है और लूट का यह पैसा इस कार्यक्रम को दिया गया।
सवाल- सबसे पसंदीदा एक्टर कौन हैं? जवाब- नरेंद्र मोदी ये तो हम कब से कह रहे हैं.. कि मोदी जी नेता नहीं, अभिनेता हैं। देर से ही सही..भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी कहने लगे कि हैं कि मोदी जी जननेता नहीं अभिनेता हैं। कैमरे की कलाकारी, टेलीप्रॉम्प्टर, वेशभूषा और लछेदार भाषणों में… pic.twitter.com/WlLbKQgv6Z — Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) March 9, 2025
भजनलाल शर्मा के इस बयान के बाद राजनैतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी को इस तरह की टिप्पणियां बिल्कुल नहीं पसंद हैं। ऐसे में भजनलाल शर्मा की कुर्सी को भी ख़तरा हो सकता है। अगर ऐसा नहीं भी4 हुआ तो समझाइश तो ज़रूर दी जाएगी। दूसरी तरफ माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस इस बयान को बड़ा मुद्दा बना सकती है।
Viral video bjp cm bhajan lal sharma insults pm modi calls narendra modi an actor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM











