-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Viral Ai Generated Video Mountain Collapse Flood Cloudburst
पहाड़ों के टूटने का खौफनाक नजारा देख कांप उठे लोग, वायरल हुआ AI जनरेटेड VIDEO
- Written By: स्नेहा मौर्या
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक एआई जनरेटेड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी है। इस वीडियो में अचानक पहाड़ टूटकर नीचे गिरने लगते हैं और अफरा-तफरी मच जाती है।

वायरल एआई जनरेटेड वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ai Generated Viral Video: पहाड़ों में प्राकृतिक आपदाएं आजकल आम होती जा रही हैं। कभी बादल फटना, कभी तेज बारिश से आई बाढ़ और कभी भूस्खलन से पहाड़ का टूटकर गिर जाना इन घटनाओं ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भारी तबाही मचाई है। हाल के वर्षों में सैकड़ों लोग इन आपदाओं की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों की रूह तक कंपा दी है।
हालांकि यह वीडियो वास्तविक नहीं है बल्कि एआई जनरेटेड है, लेकिन इसे देखकर कोई भी भ्रमित हो सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि पहाड़ पर लकड़ी के रास्ते बनाए गए हैं, जिनसे होकर लोग ऊपर-नीचे जा रहे हैं। तभी अचानक एक बड़ा पत्थर टूटकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद तो मानो पत्थरों के गिरने की झड़ी लग जाती है। चारों ओर अफरातफरी मच जाती है और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। असल जिंदगी में ऐसी स्थिति में बच पाना लगभग नामुमकिन होता, लेकिन वीडियो में दिखाया गया है कि कई लोग सुरक्षित निकल जाते हैं, जो इसे और भी चौंकाने वाला बना देता है।
पहाड़ों में बादल फटना हो या बरसात में बाढ़ का आना हो, ऐसे में सावधानी की जरूरत होती है, परन्तु सूखे पहाड़ भी गिर जाते हैं जिसमें भारी नुकसान हो जाता है प्रकृति का एक भयानक रूप ये भी होता है, आपको हर स्थिति में सावधान रहना चाहिए। pic.twitter.com/LeWCRMPzTN — जिद्दी लड़का💕 (@Activist_07) August 26, 2025
सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड वीडियो वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Activist_07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है “पहाड़ों में बादल फटना हो या बाढ़ आना, ऐसे समय में सावधानी बेहद जरूरी होती है। यहां तक कि सूखे पहाड़ भी टूटकर गिर सकते हैं और भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रकृति का हर रूप भयावह हो सकता है, इसलिए हर स्थिति में सतर्क रहना चाहिए।”
ये भी पढ़ें-MP में गजब की टोपीबाजी! पंचायत में हुआ फोटोकॉपी घोटाला, कारनामा देखकर सिर चकरा जाएगा
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
सिर्फ 10 सेकंड का यह वीडियो अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “भले ही ये वीडियो असली नहीं है, लेकिन यह हकीकत को दिखाता है। प्रकृति के साथ लगातार हो रहे छेड़छाड़ का नतीजा है कि ऐसे हादसे आम हो रहे हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “चाहे बादल फटें, बाढ़ आए या सूखे पहाड़ टूटें, हमें हमेशा सतर्क और सावधान रहना चाहिए।
Viral ai generated video mountain collapse flood cloudburst
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













