- Hindi News »
- Viral »
- This Doodle Artist Made The House With His Own Hands Including The Art Gallery Room And Kitchen These Things Were Also Seen In The Color Of Doodle Art
इस डूडल आर्टिस्ट ने अपने हाथों से ही घर को बना दिया आर्ट गैलरी, कमरे और किचन समेत ये चीजें भी डूडल आर्ट के रंग में रंगी आई नजर
- Written By: दामिनी सिंह

Photo - Instagram/Mr Doodle
मुंबई : दुनिया में हर किसी के पास अपनी अनोखी कला होती है। जिनमें से कुछ उसपर ध्यान नहीं देते तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं। जो अपने कला की वजह से दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटोरते हैं। उनमें से ही एक हैं यूनाइटेड किंगडम के एक डूडल आर्टिस्ट सैम कॉक्स। जिन्होंने अपनी डूडल की कला से अपने 12 कमरों के घर को आर्ट गैलरी (Art gallery) बना चुके है।
घर बना आर्ट गैलरी
मिस्टर डूडल (Mr Doodle) के घर में शायद ही ऐसा कोई कोना होगा, जहां आपको डूडल आर्ट देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने अपने घर की बेडशीट, टेबल-चेयर से लेकर किचन वाशरूम समेत 12 कमरे के पूरे घर को डूडल आर्ट से कवर किया है। इतना ही नहीं बल्कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी और फ्लोर साथ ही उनकी पत्नी और उनके ज्यादातर कपड़े भी डूडल आर्ट के रंग में रंगे हुए हैं। आपको ये अजीब लग सकता है, लेकिन कॉक्स को ये खूब पसंद है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
जया प्रदा ने तीन बच्चों के पिता से की शादी, रिश्ते पर उठे कई सवाल, विवादों से रहा गहरा नाता
महाराष्ट्र में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से बढ़ी सियासी हलचल, ठाकरे और शिंदे गुट के नेताओं की मुलाकात
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
कहां से सीखी ये कला
आपको बता दें कि इस डूडल आर्टिस्ट (Doodle Artist) ने University of the West of England से ये कला सीखी है। इतना ही नहीं, बल्कि सैम कॉक्स ने साल 2017 में Mr Doodle pop-up shop लॉन्च होने के बाद उन्होंने खुद को डूडल मैन के तौर पर मशहूर कर लिया। डूडल मैन द्वारा तैयार की गई इन तस्वीरों में इस घर में उनकी पत्नी एलेना भी दिखाई दे रहीं हैं। जो उनके साथ रहती है। दोंनो के कपड़ों पर भी डूडल बना हुआ है।
इतना सामान हुआ इस्तेमाल
डूडल आर्ट की तस्वीर को शेयर करते हुए डूडल आर्टिस्ट ने लिखा ‘आखिरकार मेरे घर को डूडल बनाकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैंने अपनी स्टॉप मोशन फिल्म के बारे में आपके कुछ प्रश्नों को देखा है, उनमें से कुछ का उत्तर देने के लिए – मैंने 900 लीटर सफेद पेंट, 401 केन ब्लैक स्प्रे पेंट (बाहर के लिए), 286 बोतल ब्लैक ड्रॉइंग पेंट (अंदर के लिए) का इस्तेमाल किया ) और 2296 पेन निब (मैंने केवल चार अलग-अलग आकार के पेन का उपयोग किया था लेकिन वे फिर से भरने योग्य थे और निब बदली जा सकते थे)।’
कुछ बनाया एनीमेशन
आगे उन्होंने बताया कि ‘एनीमेशन पूरी तरह से मेरे द्वारा बनाया गया था और इसमें 1857 तस्वीरें शामिल हैं, जो सितंबर 2020 और सितंबर 2022 के बीच श्रमसाध्य रूप से ली गई हैं। पूरा घर वास्तविक है, सब कुछ डूडल है, डूडल सभी एनीमेशन के लिए हाथ से बनाया गया था यह सीजीआई नहीं है।’
This doodle artist made the house with his own hands including the art gallery room and kitchen these things were also seen in the color of doodle art
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
Apr 03, 2026 | 07:49 AMजया प्रदा ने तीन बच्चों के पिता से की शादी, रिश्ते पर उठे कई सवाल, विवादों से रहा गहरा नाता
Apr 03, 2026 | 07:42 AMमहाराष्ट्र में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से बढ़ी सियासी हलचल, ठाकरे और शिंदे गुट के नेताओं की मुलाकात
Apr 03, 2026 | 07:39 AMराजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
Apr 03, 2026 | 07:23 AMमहाराष्ट्र में ढोंगी बाबाओं का जाल, 1500 से ज्यादा मामलों में महिलाओं का शोषण
Apr 03, 2026 | 07:21 AMभूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
Apr 03, 2026 | 07:11 AMनागपुर को मिला नया कलेक्टर, अब कुमार आशीर्वाद संभालेंगे जिले की कमान, जानें उनका ट्रैक रिकॉर्ड
Apr 03, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










