चलती बाइक पर लैपटॉप खोलकर काम करता दिखा युवक, वीडियो देख लोगों ने कहा- नौकरी नहीं, जान ज्यादा जरूरी
Bike Rider With Laptop : तेलंगाना में एक युवक चलती बाइक पर लैपटॉप रखकर काम करता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि कोई भी नौकरी जिंदगी से बड़ी नहीं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Workaholic Employee : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए लैपटॉप पर काम करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला तेलंगाना का है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने बाइक के फ्यूल टैंक पर खुला लैपटॉप रखा हुआ है और वह सड़क पर चलने के दौरान बार-बार अपनी नजरें सड़क और लैपटॉप स्क्रीन के बीच बदल रहा है।
ट्रैफिक के बीच इस तरह बाइक चलाते हुए काम करना न सिर्फ उसकी अपनी जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लंदन में भारतीय युवक बना फरिश्ता! खिड़की से गिर रही 3 साल की बच्ची को हवा में लपककर बचाई जान
दिल्ली में बुजुर्ग महिला से खरीदे पेन, फिर जेब के सारे पैसे दे गया अमेरिकी युवक; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
भारत की सड़कों पर दिखे ऐसे नजारे कि विदेशी महिला भी रह गई दंग, बोली- ये सिर्फ इंडिया में ही संभव है!
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
#BREAKING A viral video shows a Hyderabad man working on a laptop kept on his bike’s fuel tank while riding, sparking severe road safety concerns. @HydTrafficPolice @cyberabadpolice#WorkFromBike #RoadSafety #Hyderabad pic.twitter.com/lKdEfCvxMX — jarvis ☠️ (@Vishii14) June 13, 2026
चलती बाइक पर लैपटॉप खोलकर काम करते दिखा युवक
इस वीडियो को एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया, जिसने इसे देखकर चिंता जताई। उसने लिखा कि यह दृश्य देखकर उसकी रूह कांप गई। पोस्ट में कहा गया कि आजकल लोग काम के पीछे इतने ज्यादा भाग रहे हैं कि जिंदगी की अहमियत भूलते जा रहे हैं। कुछ मिनट का काम किसी की जान से ज्यादा कीमती नहीं हो सकता।
वीडियो में युवक बिना रुके ट्रैफिक के बीच बाइक चलाता रहा और साथ ही लैपटॉप स्क्रीन पर भी ध्यान देता रहा। यही वजह है कि यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
ये खबर भी पढ़ें : लंदन में भारतीय युवक बना फरिश्ता! खिड़की से गिर रही 3 साल की बच्ची को हवा में लपककर बचाई जान
वीडियो देख लोगों ने कहा- नौकरी नहीं, जान ज्यादा जरूरी
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना की जमकर आलोचना की। कई लोगों का कहना था कि अगर किसी नौकरी या काम का दबाव इंसान को इस हद तक पहुंचा दे कि वह अपनी जान जोखिम में डालने लगे, तो ऐसी नौकरी पर दोबारा सोचने की जरूरत है।
कुछ यूजर्स ने लिखा कि घर पर परिवार किसी के सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है और कोई भी करियर जीवन से बड़ा नहीं हो सकता। वहीं कई लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी बताया। इंटरनेट पर वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि काम जरूरी है, लेकिन सुरक्षा और जीवन उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
