Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें

Tiger Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे कार का टायर बदल रहे एक शख्स पर अचानक टाइगर हमला करता दिखाई देता है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 28, 2026 | 10:35 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tiger Wildlife Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इंटरनेट पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के मन में डर पैदा कर देते हैं।

फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे अपनी कार का टायर बदलता नजर आता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद ऐसा दृश्य सामने आता है जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसकी सत्यता को लेकर सवाल बने हुए हैं।

टायर बदल रहे शख्स पर टाइगर ने किया हमला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगल से गुजरने वाली सड़क के किनारे अपनी कार का टायर बदल रहा होता है। इसी दौरान पास की झाड़ियों में अचानक हलचल होती है और देखते ही देखते एक टाइगर बाहर निकलकर उसकी तरफ दौड़ पड़ता है।

टाइगर को अपनी ओर आते देख शख्स घबरा जाता है और जान बचाने के लिए तेजी से कार के अंदर घुसने की कोशिश करता है। लेकिन वीडियो में दिखता है कि टाइगर कुछ ही पलों में उसके पास पहुंच जाता है और उसकी गर्दन पकड़कर उसे झाड़ियों की ओर घसीट ले जाता है। इसके बाद वीडियो अचानक खत्म हो जाता है, जिससे यह साफ नहीं हो पाता कि आगे क्या हुआ और शख्स की जान बची या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : मुंबई के अस्पताल में हुई डच महिला की डिलीवरी, अस्पताल स्टाफ की तारीफ कर बताया अनुभव

वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें

वायरल वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इसे बेहद खौफनाक बताते हुए लिखा कि जंगल या वन्यजीव क्षेत्र में वाहन खराब होने पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

वहीं कई यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठाए और कहा कि बिना पुष्टि के ऐसे वीडियो पर भरोसा नहीं करना चाहिए। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

Tiger attacks man changing car tyre viral video fact check social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 10:35 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.