स्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Horse Riding School Kids : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। बच्चों का यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
School Children Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। कभी किसी का अनोखा जुगाड़ वायरल होता है तो कभी किसी की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। स्कूल जाने वाले बच्चों से जुड़े वीडियो भी इंटरनेट पर अक्सर पसंद किए जाते हैं।
कई बार बच्चे अपने माता-पिता के साथ साइकिल या बाइक पर स्कूल जाते नजर आते हैं, तो कभी उनके अलग अंदाज लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे बेहद अनोखे तरीके से स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।
This is an amazing way to go to school🐎 pic.twitter.com/cAoC0mu4CB — KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) July 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
मुंबई के अस्पताल में हुई डच महिला की डिलीवरी, अस्पताल स्टाफ की तारीफ कर बताया अनुभव
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
नन्हे घोड़ों पर बैठकर स्कूल जाते दो बच्चे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आते हैं। लेकिन उनका स्कूल जाने का तरीका सबसे अलग है। दोनों बच्चे किसी वाहन या साइकिल पर नहीं, बल्कि अलग-अलग नन्हे घोड़ों पर सवार होकर आराम से सड़क पर चलते दिखाई देते हैं।
दोनों बड़े ही सुकून से अपने-अपने घोड़ों पर बैठे स्कूल की ओर बढ़ रहे हैं। यह अनोखा नजारा राह चलते लोगों का भी ध्यान खींचता है और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
ये खबर भी पढ़ें : टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “स्कूल जाने का यह तरीका कमाल का है।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इसे शेयर कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक यूजर ने लिखा, “यार, ऐसे भी बच्चे स्कूल जाते हैं, पहली बार देखा।” दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “फ्यूल बचाओ, पैसे बचाओ।” तीसरे यूजर ने लिखा, “पहले लगा कि गधे हैं, लेकिन ध्यान से देखा तो ये छोटे घोड़े हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इन बच्चों की तो मौज है, रोज घुड़सवारी करते हुए स्कूल जा रहे हैं।”
