कोहरे में गायब हुआ ताजमहल! पर्यटक का वीडियो वायरल, लोग बोले- टिकट के पैसे वापस मांगो

Agra Fog Taj Mahal आगरा में सर्दियों की घनी धुंध ने ताजमहल को ही छुपा दिया। गेट पर पहुंचे पर्यटक को सामने अजूबा नहीं, कोहरे की दीवार दिखी। वीडियो पर लोगो ने मजेदार कमेंट किए।
A viral video shows the Taj Mahal disappearing in dense fog, leaving tourists disappointed and social media amused.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Taj Mahal Visibility Viral Video : आगरा का ताजमहल सर्दियों में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही अनिश्चित भी हो जाता है। हाल ही में एक पर्यटक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह ताजमहल देखने पूरे उत्साह के साथ परिसर में पहुंचा, लेकिन सामने दुनिया का अजूबा नहीं, बल्कि घने कोहरे की सफेद चादर नजर आई।

गेट पर खड़े होकर जैसे ही उसने कैमरा ऑन किया, ताजमहल की जगह धुंध का सीन कैद हो गया। यह नजारा इतना हैरान करने वाला था कि पर्यटक खुद भी निराश नजर आया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धुंध में गायब हुआ ताजमहल

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि ताजमहल परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं, लेकिन धुंध इतनी ज्यादा है कि ताजमहल का ऊपरी हिस्सा तो दूर, पूरा ढांचा ही नजर नहीं आ रहा। लोग पास जाकर अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ताजमहल कहां है।

फोटो खिंचवाने आए पर्यटक मायूस दिख रहे हैं, क्योंकि कैमरे में कुछ खास कैद ही नहीं हो पा रहा। यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो सुबह कितने बजे का है, लेकिन सर्दियों में आगरा में घना कोहरा आम बात है, जिसकी वजह से कई बार विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @india_with_shaan से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया- “ताजमहल कहां है?” इसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर मजे लिए। किसी ने लिखा, “जब हमारी बारी आई तो ताजमहल अदृश्य हो गया,” तो किसी ने कहा, “लगता है ताजमहल चोरी हो गया।”

एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “पैसा बर्बाद, टिकट बर्बाद।” कुल मिलाकर, यह वीडियो सर्दियों में ताजमहल घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए एक चेतावनी भी है कि कभी-कभी किस्मत साथ दे तो ‘वाह’, वरना ‘आह’ भी हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com