- Hindi News »
- Viral »
- Raja Sonam Murder Case Photo Viral Affair Mystery
राजा की हत्या के बाद सामने आई सोनम-राज की पहली तस्वीर, उधर सोनम ने कबूले सारे गुनाह; प्यार के लिए रचा था खौफनाक खेल
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह की एक पुरानी सेल्फी वायरल हो रही है। दोनों अभी मेघालय पुलिस की रिमांड में हैं और सोनम ने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है।
- Written By: सौरभ शर्मा

सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह की एक सेल्फी (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक और नया मोड़ आया है अब राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह की एक सेल्फी खूब वायरल हो रही है। इस फोटो ने हत्याकांड और उससे जुड़े तमाम तरह की चर्चाओं पर फिर एक नई बहस छेड़ दी है। मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा की हत्या के मामले में सोनम और राज मुख्य आरोपी हैं। अब दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर कब की है, यह साफ नहीं है, लेकिन लोगों में यह जानने की उत्सुकता जरूर बढ़ गई है कि क्या यही वो रिश्ता था, जिसके लिए एक पति की जान ले ली गई?
सोनम और राज का अफेयर शादी से पहले का बताया जा रहा है, जो शादी के बाद भी जारी रहा। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी से सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और महज 12 दिन बाद मेघालय में उसका कत्ल हो गया। सोनम ने पहले से हत्या की साजिश रच रखी थी और इसके लिए अपने प्रेमी के जरिए भाड़े के हत्यारों को मेघालय भेजा गया। हत्या के बाद वह फरार हो गई थी लेकिन गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।
पति की हत्या के लिए रची थी साजिश
सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की प्लानिंग की थी। दोनों के बीच अफेयर पहले से था और शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। हनीमून के बहाने सोनम अपने पति को शिलॉन्ग ले गई और वहां पहले से मौजूद तीन हत्यारों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक सोनम ने हत्यारों को 4 लाख एडवांस में दिए थे, बाद में सौदा 20 लाख में तय हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
इंदौर में गर्ल गैंग का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल
‘संस्कार नहीं दिए तो बच्चे सोनम बन जाएंगे’, इंदौर कपल की घटना पर आया मंत्री विजयवर्गीय का बयान
आखिरी सफर में भी शामिल हुआ प्रेमी
हत्या के बाद जब राजा का शव इंदौर लाया गया तो अंतिम संस्कार में भी राज कुशवाह शामिल हुआ था और सोनम के परिजनों को ढांढस बंधाता दिखा था। जांच में सामने आया कि वह सोनम के पिता के साथ भी था। बाद में सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस जांच में हत्या की बात स्वीकार की। साथ ही सभी आरोपी भी गिरफ्तार हो चुके हैं और जुर्म कबूल कर चुके हैं। राज कुशवाह सोनम से उम्र में 5 साल छोटा है और उसके ही व्यवसाय में नौकरी करता था।
Raja sonam murder case photo viral affair mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














