मुंबई में अतिक्रमण पर BMC का बड़ा एक्शन, फुटपाथ खाली कराने उतरी मनपा, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई

BMC Anti Encroachment Drive: मुंबई में सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए BMC का अभियान तेज। आयुक्त भूषण गगरानी ने दादर में निरीक्षण कर अवैध फेरीवालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
BMC takes major action against encroachment in Mumbai, Municipal Corporation moves to clear footpaths, action against illegal hawkers
BMC Anti Encroachment Drive( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Dadar Illegal Hawkers Action: मुंबई शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बीएमसी की तरफ से चलाया जा रहा विशेष अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी है। अनधिकृत फेरीवालों, अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमणों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशों के अनुसार बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने दादर क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवैध फेरीवालों पर सख्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए, मनपा प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सड़कें और फुटपाथ नागरिकों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के लिए होते हैं।

अतिक्रमण से शहर में दुर्घटनाओं की बढ़ी आशंका

अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को कठिनाइ‌यों का सामना करना पड़ता है, साथ ही यातायात जाम और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी पृष्ठभूमि में बीएमसी द्वारा अनधिकृत फेरीवाला मुक्त सड़क एवं फुटपाथ नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

शहर में एक लाख से अधिक अवैध फेरीवाले मौजूद

सोमवार को आयुक्त गगरानी ने 'एफ दक्षिण', 'एएक उत्तर' और 'जी उत्तर' विभागों के अंतर्गत आने वाले इलाकों का अचानक निरीक्षण किया, विशेष रूप से दादर क्षेत्र में अनधिकृत फेरीवालों और निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के समय आयुक्त ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने, नागरिकों ने अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और पैदल चलना अधिक सुरक्षित हुआ है।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में करीब एक लाख से अधिक अवैध फेरीवाले है। वहीं जिनके पास लाइसेस है उनकी तादाद करीब 30 हजार के आसपास है।

फेरीवालों के लिए अधिकृत 'हॉकर जोन' हो रहे निर्धारित

मनपा ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं है, पात्र और पंजीकृत फेरीवालों के लिए अधिकृत 'हॉकर जोन' निर्धारित किए जा रहे हैं, ताकि उनकी आजीविका भी सुरक्षित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, जिससे मुंबई को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और रहने योग्य शहर बनाया जा सके।

मुलुंड में कार्रवाई से मची अफरा-तफरी

मुलुंड टी वार्ड अतिक्रमण दस्ते द्वारा सोमवार को दोपहर बाद एस एल रोड पर कब्जा जमाए फेरीवाली पर जमकर कार्रवाई की गई, जिससे फेरीवालों में अफरा तफरी मच गई और वे इधर उधर भागने को मजबूर हो गए।

उल्लेखनीय है कि मनपा टी गार्ड अतिक्रमण दस्ता द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार फेरीवालों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को सुबह से जे एन रोड पूरी तरह सूना हो गया था और पुलिसकर्मी भी गश्त कर रहे थे।

पैसे टी वार्ड अतिक्रमण दस्ते ने स्टेशन से डेढ़ सौ मीटर परिसर तक सड़क फेरी मुक्त कर दी है। विशेषकर मुलुंड पश्चिम के आरआर टी रोड, जे एन रोड, नेताजी सुभाष रोड और एम जी रोड पर कब्जा जमाए हॉकर्स नहीं दिख रहे हैं।

कुछ पात्र फेरीवाली ने कहा कि सरकार उन्हें धंधा करने के लिए लोन भी दिया है। उनका कहना है कि मनपा की लगातार की जा रही कार्रवाई से वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com