भारत में विदेशी महिला इंफ्लुएंसर से छेड़छाड; गुवाहाटी के कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने गलत टच किया

British Influencer Harassment ब्रिटिश इंफ्लुएंसर एम्मा ने पोस्ट मेलोन के गुवाहाटी कॉन्सर्ट में भीड़ द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया पर की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
A British influencer alleged harassment during Post Malone’s Guwahati concert, prompting local police to initiate an investigation.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Post Malone Guwahati Concert : अमेरिकी सिंगर पोस्ट मेलोन के 8 दिसंबर को गुवाहाटी, असम में हुए कॉन्सर्ट में हजारों लोग शामिल हुए। जहां एक तरफ दर्शकों ने उनके गानों का खूब आनंद लिया, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी घटना सामने आई जिसने देश की छवि पर सवाल खड़े कर दिए। कॉन्सर्ट में शामिल ब्रिटिश ट्रैवल इंफ्लुएंसर एम्मा और उनकी साथी अमीना के साथ भीड़ में छेड़छाड़ की गई।

दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत में कॉन्सर्ट महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं होते। एम्मा के अनुसार, भीड़ में घुसते ही कुछ लोगों ने उन्हें बिना सहमति छुआ और कुछ ही मिनटों में माहौल इतना असुरक्षित लगने लगा कि उन्हें पीछे की तरफ जाना पड़ा। इस हादसे के कारण वे कॉन्सर्ट का मजा नहीं उठा सकीं।

ब्रिटिश ट्रैवल इंफ्लुएंसर एम्मा के साथ भारत में छेड़छाड़

एम्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह सिर्फ “भीड़ की धक्का-मुक्की” नहीं थी, बल्कि यह भारत में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और हिंसा की बड़ी समस्या को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉन्सर्ट में महिलाओं को संगीत का आनंद लेने और अपनी सुरक्षा के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने उन परेशान करने वाले पलों का जिक्र किया, जिनके कारण उन्हें कॉन्सर्ट छोड़ने जैसा फैसला लेना पड़ा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और देश भर में महिलाओं की सुरक्षा पर बहस छिड़ गई।

गुवाहाटी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया

पोस्ट वायरल होने के बाद गुवाहाटी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। डीसीपी मृणाल डेका ने कहा कि इंफ्लुएंसर ने घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे जांच थोड़ी मुश्किल हो सकती है। हालांकि पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई भी महिला खुद को असुरक्षित महसूस न करे। यह घटना एक बार फिर बताती है कि बड़े आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना कितना जरूरी है।