पानीपुरी स्टॉल पर लगा ‘Boys Not Allowed’ बोर्ड, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी मजेदार बहस

Panipuri Stall Boys Not Allowed सोशल मीडिया पर एक पानीपुरी स्टॉल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां ‘Boys Not Allowed’ का बोर्ड लगाकर लड़कों की एंट्री बैन कर दी गई है।
A panipuri stall banning boys with a “Boys Not Allowed” sign has gone viral, sparking a heated debate on safety and discrimination on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Panipuri Stall Viral Video : पानीपुरी स्टॉल हर गली और हर चौराहे पर आसानी से मिल जाता है, लेकिन कुछ स्टॉल ऐसे होते हैं जहां लोग खास तौर पर जाना पसंद करते हैं। स्वाद, साफ-सफाई और व्यवहार के कारण ये स्टॉल लोगों के फेवरेट बन जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पानीपुरी स्टॉल चर्चा में है, लेकिन वजह इसका स्वाद नहीं बल्कि वहां लगाया गया एक अनोखा बोर्ड है।

इस स्टॉल पर बाकायदा तख्ती लगाकर लिखा गया है- “Boys Not Allowed” यानी यहां लड़कों की एंट्री बैन है। जैसे ही इसका वीडियो सामने आया, यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया।

पानीपुरी के स्टॉल पर लगा “बॉयज नॉट अलाउड” का बैनर

वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां पानीपुरी खाते हुए नजर आ रही हैं। वे हंसती-मुस्कुराती दिखाई देती हैं और मजाकिया अंदाज में बताती हैं कि पानीपुरी वाले भइया ने उनकी सेफ्टी के लिए लड़कों की एंट्री बंद कर दी है। वीडियो में साफ तौर पर स्टॉल के पास लगा “बॉयज नॉट अलाउड” का बैनर दिखता है। लड़कियों का कहना है कि उन्हें यहां आकर सुरक्षित और आरामदायक महसूस होता है।

हालांकि यह साफ नहीं है कि यह फैसला स्थायी है या सिर्फ मजाक और वीडियो के लिए किया गया था, लेकिन इस बोर्ड ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है। वीडियो में आसपास दूसरे कस्टमर भी नजर आते हैं, जो बिना किसी झगड़े के पानीपुरी का मजा लेते दिखते हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार और अलग पहल बताया, तो कई लोगों ने इसे भेदभाव करार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब तो “पानीपुरी प्रोटेस्ट मार्च” निकालना पड़ेगा। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह किसी एक वर्ग की एंट्री रोकना सही है।

कई लोगों का कहना है कि अगर सेफ्टी का मामला है, तो उसके लिए दूसरे तरीके अपनाए जा सकते हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो सिर्फ एक पानीपुरी स्टॉल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सोशल मीडिया पर बराबरी, सेफ्टी और मजाक की सीमा को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है।