OYO होटल में पत्नी को रंगे हाथ पकड़कर पति ने किया हंगामा, सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल
OYO Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें पति अपनी टीचर पत्नी को OYO होटल में सीनियर के साथ पकड़ने के बाद सड़क पर हंगामा करता दिखा।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Husband Wife Fight : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी। अक्सर इंटरनेट पर शादी-शुदा जोड़ों के झगड़े, हास्यास्पद वीडियो या विवादित क्लिप्स सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर है। वीडियो में एक पति अपनी टीचर पत्नी को उसके सीनियर टीचर के साथ कथित तौर पर OYO होटल में पकड़ने का दावा करता है।
इसके बाद सड़क पर जो हंगामा हुआ, उसने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया। यह वीडियो एक्स (Twitter) पर @M__Rkhan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद यह तेजी से फैल गया और लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
पति ने टीचर पत्नी को सीनियर टीचर के साथ ओयो
में रंगे हाथों पकड़ा,सड़क पर पत्नी की पिटाई पुलिस
ने मौक़े पर किया गिरफतार,ऐसे टीचर्स बच्चों को
क्या पढ़ाएंगे और क्या सं-स्कार देंगें,शर्मनाक😔😔 pic.twitter.com/QsKZJwT71f — @MR.Khan (@M__Rkhan) December 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
पत्नी को OYO होटल में उसके सीनियर टीचर के साथ देखा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर पति गुस्से में अपनी पत्नी पर जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वह बार-बार कहता है कि उसने अपनी पत्नी को OYO होटल में उसके सीनियर टीचर के साथ देखा है। और यह बात उसने खुद पता लगाई है। पत्नी चुपचाप खड़ी रहती है। जबकि पति उस पर लगातार आरोप लगाता रहता है।
इसी दौरान राह चलते लोग यह तमाशा देखने के लिए रुक जाते हैं। और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी में बदल जाता है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचती है। और भीड़ को हटाने की कोशिश करती है। पुलिस ने बाद में पति को सड़क पर मारपीट करने के आरोप में हिरासत में भी ले लिया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘दो घूंट नशे के मारो, रस्ते भूला दो घर बार के’, MP टूरिज्म की रील ने कराई भाजपा सरकार की फजीहत
लोगों ने कहा- धोखा मिलने पर गुस्सा आना स्वाभाविक
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। कुछ लोगों ने कहा कि सड़क पर इस तरह मारपीट करना बिल्कुल गलत है। चाहे बात कितनी भी गंभीर क्यों न हो। कई यूजर्स ने पूछा कि ऐसे लोग छात्रों को क्या शिक्षा देंगे। वहीं कुछ ने कहा कि मामले की सच्चाई जांच का विषय है। लेकिन निजी मामलों को सोशल मीडिया पर फैलाना ठीक नहीं।
कई लोगों ने पति के गुस्से को समझने की कोशिश करते हुए कहा कि किसी को भी धोखा मिलने पर दर्द और गुस्सा आना स्वाभाविक है। कुछ लोगों ने इस घटना पर मजाक भी किया। और लिखा कि OYO होटल को फिर से मुफ्त में प्रमोशन मिल गया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “घर पर Netflix चलता है, OYO पर रियल ड्रामा।” इस तरह यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
