अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
Amruta Fadnavis-Tilak Varma Viral Video: एक समारोह के दौरान अमृता फडणवीस और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानिए क्या था पूरा मामला।
- Written By: आकाश मसने
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा की बातचीत का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amrita Fadnavis Tilak Varma Conversation Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी व दिविजा फाउंडेशन की संस्थापिका अमृता फडणवीस और भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे तिलक वर्मा आपस में खास बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह मौका था ग्रैविटस फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘Urja Awards 2026’ समारोह का, जहां दोनों दिग्गजों ने एक ही मंच साझा किया।
पुणे में आयोजित Urja Awards 2026 कार्यक्रम के दौरान जब तिलक वर्मा और अमृता फडणवीस आमने-सामने आए, तो दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। देखते ही देखते इस पल का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इस अनोखी जुगलबंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है कि अमृता फडणवीस और तिलक वर्मा आसपास बैठे हैं। जैसे ही अमृता की नजर तिलक पर पड़ती है तो वह उनसे बातचीत करने लगती है। दोनों की बीच हल्की सी मुस्कान के साथ बातचीत होती है। अब यह वीडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
Tilak Varma with Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis’ wife Amruta Fadnavis at an event in Mumbai.❤️ pic.twitter.com/ONrMJH3t2m — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 4, 2026
मंच पर सम्मानित हुए स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा
ग्रैविटस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज तिलक वर्मा को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और अतुलनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद तिलक वर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़े गर्व और सम्मान की बात है। देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मैं मैदान पर कड़ी मेहनत करके देश का सिर ऊंचा रखने की हर संभव कोशिश करता रहूंगा।
Urja Awards 2026 में सम्मान समारोह के दौरान अमृत फडणवीस, तिलक वर्मा, चंकी पांडे व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
महिला सशक्तिकरण पर अमृता फडणवीस का बड़ा संदेश
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचीं अमृता फडणवीस ने समारोह को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के विकास की जिम्मेदारी केवल सरकार या प्रशासन के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रीय भावना है, जिसे सेना, शिक्षा, खेल और समाज सेवा के जरिए नागरिक गढ़ते हैं। सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान नारियों ने देश को दिशा दिखाई थी, और आज भी समाज को ऐसी ही महिला नेतृत्व की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:- सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
चंकी पांडे समेत इन दिग्गजों का लगा जमावड़ा
Urja Awards 2026 के समारोह में अभिनेता चंकी पांडे, सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. शांतनु बी. मजूमदार, चांसलर डॉ. विद्या येरवडेकर, ग्रैविटस फाउंडेशन की संस्थापिका उषा काकड़े और लोकमंगल फाउंडेशन के रोहन देशमुख सहित खेल, कला और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
