सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Udhayanidhi Stalin Arrest News: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्टालिन पर महिला उत्पीड़न व IT एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।
- Written By: अमन मौर्या
Udhayanidhi Stalin Trisha Controversy: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे और विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। कावेरी जल विवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए उदयनिधि ने कथित तौर पर डबल मीनिंग टिप्पणी की, इसे महिलाओं का अपमान माना गया।
टीवीके की शिकायत के बाद स्टालिन के खिलाफ आईटी एक्ट, महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने उनके आवास से उन्हें हिरासत में ले लिया। निर्माता और अभिनेता रहे उदयनिधि का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले सनातन धर्म की तुलना ‘डेंगू-मलेरिया’ से करने, विधानसभा को ‘फिल्म सेट’ बताने और पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियां करने पर भी वो विवादों में आ चुके हैं।