ऑफिस से लौटे पिता को बेटियों ने नचाकर उतारी थकान, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

Emotional Viral Video ऑफिस की थकान लेकर घर लौटे पिता का बेटियों ने डांस से ऐसा स्वागत किया कि पलभर में सारी टेंशन गायब हो गई। यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
A heartwarming video of daughters dancing for their tired father after office has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Viral Family Video : कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो दिल को छू जाते हैं और चेहरे पर अपने आप मुस्कान ले आते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस का दबाव और रोजमर्रा की थकान के बीच अगर घर लौटते ही प्यार और खुशी से भरा माहौल मिले, तो इंसान की सारी थकान पल भर में दूर हो जाती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच का खूबसूरत रिश्ता देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता ऑफिस से काम खत्म कर घर लौटते हैं। उनके हाथ में ऑफिस का बैग होता है और चेहरे पर दिनभर की थकान साफ नजर आती है। जैसे ही वह घर का दरवाजा खोलते हैं, सामने उनकी दो बेटियां पहले से तैयार खड़ी होती हैं।

अचानक बैकग्राउंड में गाना बजने लगता है- आपके आ जाने से”। यह सुनते ही पिता पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन अगले ही पल उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान फैल जाती है। दोनों बेटियां अपने पिता के लिए डांस करने लगती हैं और उनकी मासूम हरकतें माहौल को और भी खुशनुमा बना देती हैं।

वीडियो देख लोग हुए भावुक

बेटियों का प्यार देखकर पिता खुद को रोक नहीं पाते और उनके साथ डांस करने लगते हैं। तीनों मिलकर घर के छोटे से कमरे में जमकर ठुमके लगाते हैं। कुछ ही सेकंड में पिता की दिनभर की थकान गायब हो जाती है। यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @Ramraajya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

वीडियो पर आए कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, “पिता को सबसे ज्यादा प्यार बेटियां ही करती हैं।” वहीं कुछ लोगों ने इसे कैमरे के लिए किया गया बताया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इस प्यारे पल को दिल से सराहा और इसे परिवार के रिश्तों की खूबसूरत मिसाल बताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com