मोबाइल की लत छुड़वाने मां ने बच्चे की आंख के नीचे लगाया काला रंग, आईना देख बोला- अब नहीं देखूंगा फोन

Child Mobile Habit बच्चों की मोबाइल लत से परेशान एक मां ने ऐसा देसी जुगाड़ अपनाया कि बच्चा खुद रोते हुए मोबाइल देखने से मना करने लगा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
A mother’s desi trick to stop her child from using a mobile phone has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Viral Parenting Video : आज के समय में बच्चों की मोबाइल की लत माता-पिता के लिए बड़ी चिंता बन चुकी है। बच्चे घंटों मोबाइल में कार्टून और वीडियो देखते रहते हैं और जब उनसे फोन छीना जाता है, तो वे रोने लगते हैं।

कई पेरेंट्स पहले बच्चों को चुप कराने के लिए मोबाइल थमा देते हैं, लेकिन बाद में यही आदत उनके लिए मुसीबत बन जाती है। इसी समस्या का एक अनोखा और देसी समाधान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को मोबाइल से दूर रखने के लिए अनोखा तरीका अपनाती नजर आती है। वह बच्चे की आंखों के आसपास काला रंग लगाकर उससे पूछती है कि पता है ये क्या है। फिर वह बच्चे को समझाती है कि जो बच्चे ज्यादा मोबाइल देखते हैं, उनकी आंखें ऐसी ही काली हो जाती हैं।

इसके बाद मां बच्चे को आईने के सामने ले जाती है। जैसे ही बच्चा खुद को शीशे में देखता है, वह डर जाता है और रोने लगता है। मां बार-बार पूछती है कि अब मोबाइल देखोगे? जिस पर बच्चा रोते हुए मना कर देता है।

वीडियो पर बटी लोगों की राय

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @crazy___aditi___ से शेयर किया गया है और कुछ ही दिनों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस देसी जुगाड़ पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई लोगों को यह तरीका मजेदार लगा, तो कई ने इसे बच्चों को समझाने का कारगर तरीका बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि हर मां को ऐसा ट्रिक ट्राई करना चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने इसे बच्चों को डराने वाला तरीका बताया। हालांकि, वीडियो ने एक बार फिर बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत पर बहस जरूर छेड़ दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com