गर्मी से परेशान बंदरों का अनोखा जुगाड़: पानी की टंकी को बना लिया ‘स्विमिंग पूल’
Heatwave Monkey Viral Video : भीषण गर्मी से बचने के लिए बंदरों ने पानी की टंकी को ही अपना स्विमिंग पूल बना लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkeys Water Tank Video : देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। जहां इंसान गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, वहीं जानवर भी राहत पाने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों का एक झुंड गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मुस्कुराने पर मजबूर भी हो रहे हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब शेयर की जा रही है।
गर्मी ऐसी पड़ रही है कि अब बंदरों ने भी मीटिंग बुला ली 🐒🔥 एजेंडा साफ था — “पानी की टंकी पर कब्ज़ा!” 😂 छत की टंकी में ऐसे घुस-घुस के नहा रहे हैं
जैसे society का मेंबरशिप कार्ड इनके नाम हो 💦😆 एक अंदर स्पा ले रहा है, दूसरा बाहर सिक्योरिटी बनकर खड़ा है 🤣 लगता है इंसानों से… pic.twitter.com/Q1KeS0qSiD — Surendra Yadav (@Surendr0032083) April 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
एक बार में उठा ली 80 से ज्यादा ईंटें! मजदूर की ताकत देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल
नीचे घूमता रहा खूंखार बाघ, एक घंटे तक ऊपर अटकी रही जान! चंद्रपुर के बिजली कर्मचारी का खौफनाक वीडियो वायरल
महिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप, वीडियो देखकर लोग बोले- ‘बिहार में कुछ भी हो सकता है’
बंदरों ने किया की छत पर रखी पानी की टंकी पर कब्जा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बंदर एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी पर कब्जा जमाए बैठे हैं। एक बंदर टंकी के अंदर ठंडे पानी में बैठकर आराम कर रहा है, जबकि दूसरा बाहर बैठकर जैसे पहरेदारी कर रहा हो।
ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने टंकी को अपना निजी स्विमिंग पूल बना लिया हो। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच यह नजारा लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अलग-अलग तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : ऑनलाइन ग्रोसरी में कम वजन का खेल? Zepto पर सब्जियां कम तौलने का वीडियो वायरल
प्रकृति के हर जीव को इस मौसम में राहत की जरूरत
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। किसी ने लिखा कि बंदरों ने मीटिंग कर टंकी पर कब्जा करने का फैसला लिया, तो किसी ने कहा कि एसी नहीं मिला तो टंकी ही सही।
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि गर्मी का असर जानवरों पर भी उतना ही पड़ता है, इसलिए उनके लिए पानी और छांव की व्यवस्था करनी चाहिए। यह वीडियो एक तरफ जहां मनोरंजन करता है, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी देता है कि प्रकृति के हर जीव को इस मौसम में राहत की जरूरत होती है।
