वाराणसी के घाट पर गूंजी जापानी: इंडियन गाइड की फर्राटेदार जापानी भाषा सुन विदेशी हुए खुश

Varanasi Ghat Viral Video : वाराणसी के मुंशी घाट पर एक इंडियन गाइड का जापानी में बात करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विदेशी पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं।
A Japanese-speaking Indian guide in Varanasi has gone viral, impressing foreign tourists online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Guide Japanese Speaking : वाराणसी के घाटों की खूबसूरती और आध्यात्मिक माहौल दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचता है। यहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी सुकून की तलाश में पहुंचते हैं।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंशी घाट पर एक इंडियन गाइड विदेशी पर्यटक से जापानी भाषा में बात करता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है और इसे अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इंडियन गाइड की फर्राटेदार जापानी भाषा

वीडियो में टूर गाइड दीप को धाराप्रवाह जापानी बोलते हुए देखा जा सकता है, जिसे सुनकर जापानी पर्यटक भी काफी प्रभावित होते हैं। कमेंट सेक्शन में दीप की बातों का अंग्रेजी अनुवाद भी शेयर किया गया है, जिसमें वे कहते हैं कि पैसा सबसे जरूरी चीज नहीं है, बल्कि लोग और रिश्ते ज्यादा अहम होते हैं।

वे आगे कहते हैं कि अच्छा व्यवहार ही लोगों को दोबारा भारत आने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह सोच और अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

कई विदेशी यूजर्स ने भारत आने की इच्छा जताई

इस वीडियो पर जापानी और भारतीय यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई विदेशी यूजर्स ने भारत आने की इच्छा जताई, तो वहीं भारतीय यूजर्स ने गाइड की भाषा और अंदाज की तारीफ की।

यह वायरल वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भाषा और व्यवहार के जरिए संस्कृतियों के बीच की दूरी आसानी से कम की जा सकती है। वाराणसी के घाटों की यह झलक न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देती है, बल्कि भारत की अतिथि देवो भव: की परंपरा को भी दर्शाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com