Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

Bike Jump in Swimming Pool : एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक लेकर सीधे स्विमिंग पूल में पहुंच जाता है। राइड बुकिंग पर बनाई गई इस फनी रील को देखकर लोग जमकर हंस रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 27, 2026 | 06:03 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bike Rider Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वायरल क्लिप में एक शख्स बाइक लेकर सीधे स्विमिंग पूल के अंदर पहुंच जाता है। वीडियो को इस तरह फिल्माया गया है कि ऐसा लगता है जैसे किसी लड़की ने बाइक राइड बुक की हो और राइडर उसे लेने के लिए सीधे पूल तक पहुंच गया हो।

आमतौर पर बाइक टैक्सी चालक घर के बाहर या तय लोकेशन पर पहुंचकर कॉल करते हैं, लेकिन इस वीडियो में राइडर बाइक को पानी में उतार देता है। अचानक बाइक को पूल में देखकर वहां मौजूद लड़की घबरा जाती है और जल्दी से बाहर निकल आती है। इसके बाद बाइक सवार भी बाहर आता है और मुस्कुराते हुए पूछता है, “आपकी राइड है क्या?”

बाइक लेकर स्वीमिंग पूल में कूद गया शख्स

वीडियो में लड़की के हां कहने पर राइडर उससे ओटीपी या राइड कोड पूछता है। लड़की डर के कारण राइड रद्द करने की बात कहती है, तो राइडर मजाकिया अंदाज में जवाब देता है कि “पैरा कमांडो Z+ सिक्योरिटी के साथ जाओगे।” पूरा वीडियो केवल मनोरंजन और रील बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इसमें दिखाई गई घटना वास्तविक सेवा या किसी बाइक टैक्सी कंपनी से जुड़ी नहीं है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sanjay3121sp नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 80 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : एक बार में उठा ली 80 से ज्यादा ईंटें! मजदूर की ताकत देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये तो सुपर राइडर निकला।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “मेरे मन को भाया, मैं गाड़ी स्विमिंग पूल में कुदाया।” तीसरे यूजर ने लिखा, “यमराज के मामा का लड़का है।” वहीं चौथे ने कहा, “बस कर जा भाई।”

एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “भाई, एक वीडियो बनाने के लिए कितना नुकसान उठाया?” हालांकि वायरल वीडियो पूरी तरह मनोरंजन के लिए बनाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने सलाह दी कि केवल वायरल होने के लिए ऐसे स्टंट नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।

Bike rider enters swimming pool for viral reel instagram video leaves users laughing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 06:03 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.