नीचे घूमता रहा खूंखार बाघ, एक घंटे तक ऊपर अटकी रही जान! चंद्रपुर के बिजली कर्मचारी का खौफनाक वीडियो वायरल
Chandrapur Tiger Video: महाराष्ट्र के चंद्रपुर के मूल में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान अचानक बाघ आ गया। जान बचाने के लिए महावितरण कर्मचारी खंभे पर चढ़ गए और एक घंटे तक हवा में लटके रहे।
- Written By: आकाश मसने
सड़क पर घूमता बाघ व बिजली के खंभे पर चढ़े कर्मचारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Tiger Video: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघों की मौजूदगी और इंसानों से उनके आमने-सामने होने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन मूल उपविभाग के अंतर्गत आने वाले फुलझरी गांव से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल से सटे ग्रामीण इलाके में बिजली की लाइन ठीक करने गए महावितरण (MSEDCL) के कर्मचारियों के सामने अचानक एक बाघ आ गया।
मौत को इतने करीब से देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए और उसने बिना एक पल गंवाए अपनी जान बचाने के लिए पास मौजूद बिजली के खंभे पर सरपट चढ़ाई कर दी। यह सांसें रोक देने वाली घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लाइन मरम्मत के दौरान अचानक सामने आ गया यमराज
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर जिले में के मूल तहसील के फुलझरी गांव का क्षेत्र घने जंगलों से सटा हुआ है, जहां अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। गांव के पास अचानक बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसे दुरुस्त करने के लिए महावितरण के कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंची थी। सभी कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त थे और खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। एक कर्मचारी पोल पर चढ़कर अपना काम कर रहा था, तभी अचानक पास की घनी झाड़ियों को चीरता हुआ एक खूंखार बाघ सीधा कर्मचारियों के सामने आ खड़ा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
E20 पर वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई! नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया डिफेमेशन केस
महिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप, वीडियो देखकर लोग बोले- ‘बिहार में कुछ भी हो सकता है’
Workers Stranded on Electric Pole for an Hour Amid Tiger Scare (Location: Phuljhari Village, Chandrapur District, Maharashtra, India)
#Maharashtra #Chandrapur #Tiger #Wildlife #ViralVideo #BreakingNews #IndiaNews #Forest #TigerAlert #LatestNews pic.twitter.com/Nq3bXnKzSq — YourDailyNews (@yourdailynews9) July 27, 2026
साथियों ने लगाई दौड़, दो खंभे पर चढ़े
बाघ को इतने करीब देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में भारी दहशत फैल गई। जान बचाने की हड़बड़ी में कुछ कर्मचारियों ने सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगा दी। वहीं, एक कर्मचारी के पास भागने का पर्याप्त समय नहीं था, उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पास स्थित लोहे के बिजली के खंभे पर चढ़ना ही सबसे सुरक्षित समझा। वह पलक झपकते ही खंभे के ऊपरी हिस्से पर जा पहुंचा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
एक घंटे तक नीचे टहलता रहा बाघ, थमी रही सांसें
इसके बाद का दृश्य किसी हॉरर फिल्म के सीन जैसा था। नीचे बाघ काफी देर तक बिजली के खंभे के इर्द-गिर्द घूमता रहा और आसपास टहलता रहा, जबकि ऊपर खंभे पर दो कर्मचारियों डर के मारे कांप रहे थे। करीब एक घंटे तक कर्मचारियों की जान अधर में लटकी रही और उसकी सांसें थमी रहीं। काफी समय बीत जाने के बाद जब बाघ ऊबकर धीरे-धीरे वापस घने जंगल की ओर लौट गया, तब जाकर कर्मचारियो ने राहत की सांस ली। साथियों द्वारा बाघ के पूरी तरह चले जाने की पुष्टि करने के बाद ही कर्मचारियों का सुरक्षित नीचे उतरा।
